डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का असर भारतीय कार बाजार पर! महंगी हो सकती हैं Lexus की कारें
Published by : Abhishek Anand Updated At : 18 Oct 2023 9:11 PM
लागत मूल्य बढ़ रहा है और मुद्रा विनिमय दरों के कारण भी दबाव बना हुआ है.” रुपया 17 अक्टूबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 के भाव पर बंद हुआ था. लेक्सस अगले महीने से वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है.

लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी लेक्सस लागत बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आ रही गिरावट को देखते हुए अगले महीने से वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है.

लेक्सस भारत में छह मॉडलों की बिक्री करती है जिनकी कीमत 62 लाख रुपये से तीन करोड़ रुपये तक है.

जापानी वाहन विनिर्माता टोयोटा की लग्जरी कार इकाई लेक्सस ने भारतीय बाजार में अपने सातवें मॉडल लेक्सस एलएम के लिए ऑर्डर लेने भी शुरू कर दिए हैं.

लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा, “लागत मूल्य बढ़ रहा है और मुद्रा विनिमय दरों के कारण भी दबाव बना हुआ है.” रुपया 17 अक्टूबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.25 के भाव पर बंद हुआ था.

उन्होंने कहा कि कंपनी इस महीने के अंत में मूल्य वृद्धि की मात्रा के बारे में चर्चा शुरू करेगी और यह वृद्धि नवंबर महीने से लागू की जाएगी. मौजूदा त्योहारी सीजन पर सोनी ने कहा कि मांग मजबूत बनी हुई है और एलएम मॉडल की 150 इकाइयों की बुकिंग हो चकी हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक एलएम मॉडल की कीमत का खुलासा नहीं किया है.
Also Read: Brezza, Venue और Nexon की उड़ी नींद, 6.50 लाख की इस खूबसूरत SUV ने सबको परेशानी में डाला!प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










