Car Sales: इस कंपनी ने हिला डाली टाटा और महिंद्रा की जमीन, इस सस्ती कार की हुई जमकर सेल

Updated:
विज्ञापन
Car Sales: इस कंपनी ने हिला डाली टाटा और महिंद्रा की जमीन, इस सस्ती कार की हुई जमकर सेल

ह्युंडई मोटर इंडिया की ग्रामीण बाजार में बिक्री बीते साल यानी 2022 में एक लाख इकाई को पार कर गई. कंपनी ने कहा पिछले दो सालों में ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ी है. ग्रामीण बाजारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 100वीं मोबाइन सेवा वैन तैनात की है.

विज्ञापन

Hyundai Rural Sales: शहरों के साथ गांवों में भी खूब पसंद की जानेवाली कारों में अब तक मारुति, टाटा और महिंद्रा का नाम पहले आता था. लेकिन दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्युंडई इन तीनों कंपनियों की बादशाहत को चुनौती दे रही है. दरअसल, ह्युंडई ने हाल ही में अपनी रूरल सेल्स रिपोर्ट जारी की है, जिसमें हैरान करने वाले आंकड़े सामने आये हैं.

ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ी

ह्युंडई मोटर इंडिया की ग्रामीण बाजार में बिक्री बीते साल यानी 2022 में एक लाख इकाई को पार कर गई. कंपनी ने कहा पिछले दो सालों में ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ी है. ग्रामीण बाजारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के उद्देश्य से उसने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 100वीं मोबाइन सेवा वैन (एमएसवी) तैनात की है.

Also Read: Hyundai Creta SUV घर ले जाएं आधे से भी कम दाम पर, जानिए कहां मिल रहा ऐसा ऑफर

कंपनी का बढ़ता ग्रामीण नेटवर्क

ह्युंडई मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन बिक्री 2019 की तुलना में 2022 में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. उन्होंने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि लगभग 600 आउटलेट तक पहुंच चुका कंपनी का बढ़ता ग्रामीण नेटवर्क उपभोक्ताओं की संतुष्टि को बढ़ाने के काम में सहयोग करेगा.

पिछले दो सालों में ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ी

ह्युंडई के अनुसार, ग्रामीण बाजारों में कंपनी की बिक्री 2019 के मुकाबले 2022 में 17 प्रतिशत बढ़कर 1 लाख इकाई को पार कर गई है. ह्युंडई मोटर इंडिया के सीओओ ने बताया कि पिछले दो सालों में ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ी है. उन्होंने बताया कि कंपनी ने ग्रामीण इलाकों में 600 से ज्यादा आउटलेट्स खोल लिये हैं, जिनका मकसद गांव में रहनेवाले ग्राहकों को कंपनी की सर्विस का लाभ देना है.

Also Read: New Hyundai Aura 2023: ह्युंडई ने पेश की नयी ऑरा, कीमत 6.29 लाख रुपये से शुरू

किन गाड़ियों की डिमांड ज्यादा?

ह्युंडई मोटर इंडिया कंपनी के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों ने ह्युंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और वेन्यू (Hyundai Venue) को सबसे ज्यादा पसंद किया. इसके साथ ही, ह्युंडई की सस्ती हैचबैक सैंट्रो (Santro) ग्रैंड आई10 नियॉस (Grand i10 Nios) भी ग्राहकों को खूब पसंद आयी. गर्ग ने बताया कि ग्रामीण ग्राहक अपनी गाड़ी पर ज्यादा ध्यान देते हैं और अधिक सर्विस की डिमांड करते हैं. ऐसे में हमारी कोशिश उन्हें पूरी तरह संतुष्ट करने में होती है. (भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola