Hyundai Exter भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार, जानिए क्या होगा खास

Hyundai Exter के बारे में अब तक जितनी डीटेल्स सामने आयी हैं, उसके अनुसार यह माइक्रो एसयूवी तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आयेगी. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ इथेनॉल-20 कम्प्लाएंट इंजन होगा.
Hyundai EXTER Launch : ह्युंडई मोटर (Hyundai Motor) इन दिनों अपनी अपकमिंग कार एक्सटर (Exter) को लेकर चर्चा में है. कंपनी ने इस कार को मई में पेश किया था और साथ ही इसकी बुकिंग शुरू कर दी थी. इच्छुक ग्राहक 11 हजार रुपये देकर ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिये गाड़ी को बुक करा सकते हैं. आज यह छोटी एसयूवी भारतीय बाजार में लॉन्च हो रही है.
Hyundai Exter के बारे में अब तक जितनी डीटेल्स सामने आयी हैं, उसके अनुसार यह माइक्रो एसयूवी तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आयेगी. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ इथेनॉल-20 कम्प्लाएंट इंजन होगा. इसके साथ ही, 1.2 लीटर का बाई-फ्यूल पेट्रोल इंजन और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा.
Also Read: Hyundai Exter SUV के रियर डिजाइन से उठा पर्दा, टीजर में सामने आया बोल्ड अवतार
Hyundai Exter में एलईडी डीआरएल, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, 10 इंच से बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, ऐपल कार प्ले, एंड्राॅयड ऑटो, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, रियर एसी वेंट्स, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, एचएसए और टीपीएमएस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
Hyundai Exter की कीमत के बारे में बात करें तो यह आठ लाख रुपये के आसपास हो सकती है. भारतीय बाजार में ह्युंडई की इस एसयूवी की टक्कर टाटा मोटर्स की पंच एसयूवी (Tata Punch SUV) से होगी. टाटा पंच की कीमत 6 लाख से लेकर 9.52 लाख रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










