ePaper

WhatsApp पर मैसेज भेजकर किसी ने कर दिया है डिलीट, तो यह है Deleted Message पढ़ने का सीक्रेट तरीका

Updated at : 20 Jul 2023 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp पर मैसेज भेजकर किसी ने कर दिया है डिलीट, तो यह है Deleted Message पढ़ने का सीक्रेट तरीका

WhatsApp Tips and Tricks - आज तक ऐसा फीचर नहीं आया जो इस मैसेंजर प्लैटफॉर्म पर आये डिलीटेड मैसेज के बारे में बता दे कि वह क्या था. अगर आपको भी व्हाट्सऐप पर ऐसे फीचर की कमी खलती है तो हम बताते हैं ऐसे ऐप के बारे में जिसके जरिये आप जान पाएंगे कि आपको भेजा गया मैसेज क्या था जिसे भेजकर डिलीट कर दिया गया

विज्ञापन
undefined

How To Read Deleted Whatsapp Message : पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए नये-नये फीचर्स लाता रहता है. लेकिन आज तक ऐसा फीचर नहीं आया, जो इस मैसेंजर प्लैटफॉर्म पर आये डिलीटेड मैसेज के बारे में बता दे कि वह क्या था. अगर आपको भी व्हाट्सऐप पर ऐसे फीचर की कमी खलती है, तो हम आपको बताते हैं एक ऐसे ऐप के बारे में जिसके जरिये आप यह जान पाएंगे कि आपको भेजा गया मैसेज क्या था, जिसे भेजने के बाद डिलीट कर दिया गया. इस ऐप का नाम WhatisRemoved+ है.

undefined

WhatsApp पर डिलीट किया गए मैसेज कैसे पढ़ें?

व्हाट्सऐप चैट में डिलीट किये गए मैसेज को पढ़ने के लिए आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना चाहिए. अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से डिलीटेड मैसेज को पढ़ सकते हैं-

undefined

सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से WhatisRemoved+ ऐप डाउनलोड करें. डाउनलोड हो जाने के बाद ऐप को वो सारे ऐक्सेस दे दें, जिनकी परमिशन वह मांग रहा है. परमिशन देने के बाद ऐप में वापस जाएं.

undefined

अब आपसे उन ऐप्स के बारे में पूछा जाएगा, जिनके नोटिफिकेशन को आप सेव रखना या ऐप में हुए बदलाव को चेक करना चाहते हैं. ऐप्स की लिस्ट में से व्हाट्सऐप को चुनें. अगली स्क्रीन पर ‘अलाऊ’ टैप करें और ‘येस, सेव फाइल्स’ को सेलेक्ट करें. ऐसा करने के बाद ऐप की सेटिंग पूरी हो जाएगी और यह इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.

undefined

इतना सबकुछ करने के बाद व्हाट्सऐप पर आनेवाले सारे नोटिफिकेशन के साथ ही डिलीट किये गए मैसेज भी आपको यहां सेव मिलेंगे. डिलीट मैसेज को देखने के लिए आपको केवल इस ऐप को ओपन कर टॉप बार में व्हाट्सऐप सेलेक्ट करना है.

undefined

ऐप की सेफ्टी की गारंटी नहीं

WhatisRemoved+ एक थर्ड पार्टी ऐप है. इस ऐप का इस्तेमाल डिलीट किये गए मैसेज को पढ़ने के लिए किया जा सकता है. WhatisRemoved+ को गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट किया गया है. इस थर्ड पार्टी ऐप को ‘डेवेलपमेंट कलर्स’ ने डेवेलप किया है. प्ले स्टोर पर इस ऐप को 5 में से 3.8 रेटिंग दी गई है.

undefined

इस ऐप को 1,81,000 लोगों ने रेट किया है. इसे अब तक 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. यहां यह जानना जरूरी है कि यह एक थर्ड पार्टी ऐप है और यह फोन में आने वाले ओटीपी और बैंक बैलेंस डीटेल को भी ऐक्सेस करता है. ऐसे में संभव है कि यह ऐप आपका डेटा किसी दूसरे थर्ड पार्टी ऐप को बेच दे.

undefined

अगर आप इस ऐप को इस्तेमाल करते हैं, तो आपके डेटा के ऊपर लगातार खतरा बना रहेगा. ऐसे में हमारी सलाह यह है कि बेहतर यही रहेगा कि इस ऐप को आप तभी यूज करें जब आपको डिलीट किये गए मैसेज को असल में देखने की जरूरत हो.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola