Honda Electric Scooter: होंडा ने बता दिया कब आयेगा एक्टिवा का इलेक्ट्रिक अवतार

जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने ऐलान किया है कि वह वित्त वर्ष 2024 में स्वैपेबल बैटरी के साथ भारत में अलग-अलग इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करेगी. कंपनी ने यह भी कहा कि वह भारतीय बाजार में मिड-रेंज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी.
Honda Electric Two Wheeler: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) भारत में अगले साल दो इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर्स लॉन्च करेगी. जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने ऐलान किया है कि वह वित्त वर्ष 2024 में स्वैपेबल बैटरी के साथ भारत में अलग-अलग इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन लॉन्च करेगी. कंपनी ने यह भी कहा कि वह भारतीय बाजार में मिड-रेंज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करेगी. कंपनी ने यह नहीं बताया है कि उसके ये आनेवाले इलेक्ट्रिक वाहन स्कूटर होंगे या मोटरसाइकिल. न ही कंपनी ने यह ही बताया है कि आने वाले दो इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कौन से होंगे.
होंडा ने जिन नये इलेक्ट्रिक स्कूटरों का ऐलान किया है, उनके बारे में चर्चा है कि इनमें से एक उसकी पॉपुलर एक्टिवा रेंज पर आधारित एक ऑल-इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है. वहीं दूसरा Honda EM1e हो सकता है, जिसे कंपनी ने EICMA में प्रदर्शित किया गया था. फुल चार्ज करने पर यह 40 किमी तक की रेंज देता है. Honda EM1e में स्वैपेबल बैटरी दी गई है. जापानी कंपनी इन इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को कर्नाटक में नरसापुरा प्लांट में तैयार कर भारतीय बाजार के अलावा वैश्विक बाजारों में निर्यात करने की योजना बना रही है.
होंडा की ईवी स्ट्रैटेजी के बारे में बात करते हुए, एचएमएसआई के एमडी, प्रेसिडेंट और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक 10 लाख वार्षिक ईवी उत्पादन मील के पत्थर तक पहुंचने का है. कंपनी ने कहा है कि वह कर्नाटक में नरसापुरा प्लांट में भारतीय बाजार के लिए दो इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करेगा. साथ ही, भारतीय बाजार के अलावा, ऑटो कंपनी इन ईवी को वैश्विक बाजारों में निर्यात करने की योजना बना रही है. इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को लॉन्च करने के साथ ही एचएमएसआई का लक्ष्य देश भर में 6,000 टचप्वाइंट लॉन्च करना है, जो ईवी की बैटरी चार्ज करने के काम आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










