ePaper

Honda Scoopy: दमदार इंजन और फंकी लुक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन, अब Fascino और Vespa को Scoopy देगा टक्कर!

Updated at : 16 Feb 2023 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Honda Scoopy:  दमदार इंजन और फंकी लुक का जबरदस्त कॉम्बिनेशन, अब Fascino और Vespa को Scoopy देगा टक्कर!

होंडा ने अपनी टू-व्हीलर सेगमेंट में एक और खूबसूरत दोपहिया वाहन Honda Scoopy को जोड़ा है, जो इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया. होंडा एक्टिवा की तरह ही इसमें 110cc इंजन इनबिल्ट है. अपनी लुक की वजह से Scoopy इनदिनों काफी चर्चा में है.

विज्ञापन
undefined

स्कूपी होंडा का एक न्यू-रेट्रो स्कूटर है,  जिसे हाल में ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है. होंडा ने नए फीचर्स और कलर के साथ स्कूपी स्कूटर को 2023 मॉडल वर्ष में अपडेट किया है.

undefined

डिजाइन की बात करें तो होंडा स्कूपी में एलईडी लाइटिंग के साथ बड़ी ओवल हेडलाइट के साथ फंकी, रेट्रो लुक है. स्कूपी की लंबी सीट और गढ़ा हुआ पिछला भाग गियरलेस स्कूटर की तरह दिखाई देता है.

undefined

Honda Scoopy को पॉवर देना एक 110cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है जो 9bhp और 9.3Nm का टार्क बनाता है, जिसे CVT गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है. होंडा एक्टिवा 110 cc में इसी इंजन का इस्तेमाल होता है.

undefined

Honda Scoopy में स्मार्ट की (Smart Key) फीचर को शामिल किया गया है जो कि हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च की गई Activa Smart में भी देखने को मिलती है.

undefined

Honda Scoopy में ओवल हेड लाइट के साथ डिजिटल मीटर इसे बहुत ही क्लासिक लुक देता है.

undefined

Honda Scoopy भारत में Yamaha Fascino और Vespa का बढ़िया विकल्प होगी.

undefined

अभी फिलहाल होंडा स्कूपी इंडोनेशिया में लॉन्च की गयी है, मगर भारत में इसका पेटेंट हो चुका है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, जल्द ही होंडा स्कूपी भारत में भी लॉन्च हो सकती है.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola