ePaper

WhatsApp, FB Status के लिए खास हैं ये Happy New Year Wishes, आप भी करें Try

Updated at : 01 Jan 2022 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp, FB Status के लिए खास हैं ये Happy New Year Wishes, आप भी करें Try

Happy New Year 2022 WhatsApp FB Status: हम आपके लिए लाये हैं नये साल की शुभकामनाएं, जिन्हें आप फेसबुक और व्हाट्सऐप स्टेटस बना सकते हैं. आइए डालें एक नजर-

विज्ञापन

Happy New Year 2022: नये साल की शुरुआत के साथ एक नया आगाज भी हो गया है. लोगों ने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जाननेवालों को नये साल की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर बधाई संदेश भेजने की शुरुआत हो चुकी है. हम आपके लिए लाये हैं नये साल की शुभकामनाएं, जो जिंदगी में सकारात्मकता के भाव का सृजन करेंगी. अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस नये साल की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो नजर डालें कुछ मजेदार मैसेज, ग्रीटिंग्स और एसएमएस पर, जिनकी मदद से आप सभी को नये साल की शुभकामनाएं दे सकेंगे. इन खास मैसेजेज को आप फेसबुक और व्हाट्सऐप स्टेटस बना सकते हैं.

Facebook WhatsApp Status के लिए नये साल पर खास मैसेज

हर साल आता है, हर साल जाता है,

इस नये साल में आपको वो सब मिले,

जो आपका दिल चाहता है,

Happy New Year 2022

खुश‍ियों की बहार आये

जीवन में खूब रोशनी लाये

जो मिला न हो आज तक

वो आपको आने वाले साल में मिल जाए

नये साल 2022 की शुभकामनाएं

Also Read: Happy New Year 2022: नये साल के नये और ट्रेडिंग व्हाट्सऐप स्टिकर्स ऐसे करें डाउनलोड

इस नये साल में

जो तू चाहे वो तेरा हो,

हर दिन खूबसूरत और रातें रोशन हो,

कामयाबी चूमती रहे तेरे कदम हमेशा यार,

नया साल मुबारक हो तुझे मेरे यार

Happy New Year 2022

हम दुआ करते हैं कि इस नये साल की

हर सुबह आपकी उम्मीद जगाये,

हर दोपहर विश्वास दिलाये,

हर शाम खुशिया लाये,

और हर रात सुकून से भरी हो

नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy New Year 2022

इस नये साल खुशियों की बरसातें हों

प्यार के दिन और मोहब्बत भरी रातें हों

रंजिशें, नफरतें मिट जाएं सदा के लिए

सभी के दिलों में ऐसी चाहतें हों

नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं

Also Read: New Year, New Rule: एक जनवरी से Google प्लैटफॉर्म्स पर होने जा रहा यह बड़ा बदलाव

आने वाले खास लम्हे मुबारक,

आंखों में सजने वाले नए ख्वाब मुबारक,

नया साल जो लेकर आयेगा,

खुशियां हजार मुबारक.

Happy New Year 2022

जो बीतना था वो बीत गया

अब नये साल का इंतजार है

हमने तो कर दिया एडवांस में विश

क्या आपको भी हमारा ख्याल है

हैप्पी न्यू ईयर 2022

नये साल का करो स्वागत,

पिछले गिले शिकवे भुलाकर हम चलें एक नयी राह पर,

इसी दुआ के साथ नये साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

नया साल आया बनके उजाले,

खुल जाएं आपकी किस्मत के ताले

हमेशा मेहरबान रहें आप पर ऊपर वाले,

चांद तारे भी आप पर ही रोशनी डाले

Happy New Year 2022

गुलों की शाख से खुशबू चुरा के लाया है,

गगन के पांव से घुंघरू चुरा के लाया है,

थिरकते कदमों से आ रहा है नया साल

जो कि तुम्हारे वास्ते खुशियां चुरा के लाया है

नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं

दिलों की धड़कनों को जोर से धड़कने दो,

जो सोये सोये से हैं अरमान, अब भड़कने दो

खिला दो फूल तमन्नाओं को, महकने दो

उठो और देखो खुशी से झूमकर आ रहा नया साल

Happy New Year 2022

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola