Happy Friendship Day : फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को डेडिकेट करें ये मैसेज, दोस्ती होगी और मजबूत

Happy friendship day 2023 wishes messages quotes WhatsApp Facebook Status in hindi – स्कूल और कॉलेज से लेकर ऑफिस तक हर वह दोस्त जो आपके जीवन विशेष स्थान रखता है, इस फ्रेंडशिप डे पर उसके व्हाट्सऐप या फेसबुक पर भावपूर्ण शुभकामना संदेश भेजें और उन्हें स्पेशल फील कराएं.
Happy Friendship Day 2023 Wishes Messages Images Quotes Facebook WhatsApp Status : आज फ्रेंडशिप डे है. फ्रेंडशिप डे यानी दोस्ती का दिन. दोस्ती एक ऐसा अनोखा और खूबसूरत रिश्ता है, जो दो लोगों को बिना किसी खून के रिश्ते के जोड़ देता है. दोस्ती में सिर्फ दो लोगों के दिल मिलने होते हैं. उनके बीच कोई समानता या एक दूसरे के प्रति लगाव अथवा सम्मान होना ही दोस्ती के रिश्ते की नींव बनता है. आपके रिश्तों से बाहर का कोई व्यक्ति जब आपका सबसे बड़ा शुभचिंतक बन जाए, आपको सही और गलत के बारे में बताये और आपके सुख दुख में आपका साथ दे, तो वह शख्स आपका सच्चा मित्र होता है. यह दिन उन सभी दोस्तों के नाम है, दोस्ती को सेलिब्रेट करने के नाम है.
दोस्ती के रिश्ते को अधिक गहरा बनाने और एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से अगस्त माह के पहले रविवार को मित्रता दिवस यानी फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. मित्रता दिवस के इस मौके पर सभी दोस्तों को शुभकामनाएं दी और ली जाती हैं, फिर चाहे वो आपके पास हों या दूर. फ्रेंडशिप डे पर लोग अपने करीबी दोस्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजकर मन की बात शेयर करते हैं. इस खास मौके पर अपने दोस्तों को शुक्रिया कहने के लिए आप कुछ स्पेशल मैसेज, शुभकामना संदेश और ग्रीटिंग उनके साथ शेयर कर सकते हैं. इससे आपको और आपके दोस्त को बड़ी खुशी मिलेगी. स्कूल और कॉलेज से लेकर ऑफिस तक हर वह दोस्त जो आपके जीवन विशेष स्थान रखता है, इस फ्रेंडशिप डे पर उसके व्हाट्सऐप या फेसबुक पर भावपूर्ण शुभकामना संदेश भेजें और उन्हें स्पेशल फील कराएं.
Also Read: Friendship Day Gifts 2023 : दोस्त काे गिफ्ट में दीजिए स्मार्टफोन, ये ऑप्शंस आयेंगे बजट में
दोस्ती अच्छी हो तो रंग लाती है
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है
दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है
लेकिन अगर दोस्ती अपने जैसी हो
तो वो इतिहास बनाती है.
Happy Friendship Day 2023
सपनों से दिल हाउसफुल है
इस दुनिया में हर चीज वंडरफुल है
लाइफ तुम जैसे दोस्त से कलरफुल है
तुम्हारे बिना जिंदगी पूरा होना डाउटफुल है
Happy Friendship Day 2023
उम्मीदों को टूटने न देना
इस दोस्ती को कम होने न देना
दोस्त मिलेंगे हमसे भी अच्छे
पर इस दोस्त की जगह
किसी और को मत दे देना
Happy Friendship Day 2023
क्यों मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त,
क्यों गम को बांट लेते हैं दोस्त,
यह रिश्ता न खून का न किसी रिवाज से बंधा है,
फिर भी जिंदगी भर साथ दे जाते हैं दोस्त
Happy Friendship Day 2023
सच्चा दोस्त हमें कभी गिरने नहीं देता
ना किसी की नजरों में, ना किसी के कदमों में
दोस्ती का दिन मुबारक
Happy Friendship Day 2023
जब ईश्वर दो लोगों को खून के रिश्ते में
ना बांधने की गलती कर बैठता है,
तब वह दुनिया में सच्चे दोस्तों को बनाकर
अपनी इस गलती को सुधारता है
Happy Friendship Day 2023
तेरी मेरी दोस्ती की कहानी
बस उतनी ही पुरानी है,
मेरी जिंदगी में खुशियों की
जितनी जिंदगानी है
Happy Friendship Day 2023
आज से कुछ साल बाद न जाने क्या आलम होगा,
पता नहीं कौन सा दोस्त जिंदगी में कहां होगा,
जब कभी भी मिलना होगा तो जरूर मिलेंगे यादों में,
जैसे कोई सूखा हुआ गुलाब मिलता है किताब में
Happy Friendship Day 2023
दिल का रिश्ता है दोस्ती
इसका कोई मुकाम नहीं होता,
किस्मत वालो को मिलते है सच्चे दोस्त
सच्चे दोस्त से आगे कोई जहां नहीं होता
Happy Friendship Day 2023
दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त,
दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से
Happy Friendship Day 2023
आसमां में निगाहें हो तेरी,
मंजिलें कदम चूमे तेरी,
आज दिन है दोस्ती का,
तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी
Happy Friendship Day 2023
रिश्ता बनाया था जिन्हें यार बोलकर,
वो बीतते समय के साथ परिवार बन गए
Happy Friendship Day 2023
इश्क और दोस्ती मेरे दो जहान है,
इश्क मेरी रूह, तो दोस्ती मेरा ईमान है,
इश्क पर तो फिदा कर दूं अपनी पूरी जिंदगी
पर दोस्ती पर मेरा इश्क भी कुर्बान है
Happy Friendship Day 2023
एक दोस्त आपकी बात को सुनता है
एक अच्छा दोस्त वह भी सुन लेता है
जो आप नहीं कहते हैं
Happy Friendship Day 2023
बदल सी गई है अब यह जिंदगी,
लेकिन वो दोस्त वही पुराने हैं,
किसी दिन की मोहताज नहीं यह यारी,
हमारे दोस्ती के तो जमाने हैं
Happy Friendship Day 2023
Also Read: Friendship Day 2023: दोस्त काे गिफ्ट करें स्मार्टफोन, बजट में किफायती हैं ये ऑप्शंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










