सरकार प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए ‘डिजिटल भारत नवोन्मेष कोष’ की करेगी शुरुआत: चंद्रशेखर

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरकार प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए ‘डिजिटल भारत नवोन्मेष कोष’ की शुरुआत करने वाली है. इस समर्थन को लेकर आईटी मिनिस्टर राजीव चद्रशेखर ने हाल ही में एक बयान भी दिया है.

विज्ञापन

Rajeev Chandrasekhar on Innovation Fund: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने कहा कि सरकार पूर्ण रूप से प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप के सहयोग के लिए ‘डिजिटल भारत नवोन्मेष कोष’ शुरू करेगी.

विज्ञापन

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मंत्री ने केरल के कैथोलिक बिशप हाउस कैंपस में आयोजित ‘युवा भारत के लिए नया भारत: अवसरों का प्रौद्योगिकी दशक’ में कॉलेज के 1,000 से अधिक छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही.

चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार ‘डिजिटल भारत नवोन्मेष कोष’ लाएगी. इसके जरिये पूर्ण रूप से प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप को मदद दी जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola