ePaper

Google Update: गूगल अब भोजपुरी में भी करेगा ट्रांसलेट, जुड़ी नयी भषाएं

Updated at : 12 May 2022 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
Google Update: गूगल अब भोजपुरी में भी करेगा ट्रांसलेट, जुड़ी नयी भषाएं

Google I/O के इवेंट में कंपनी ने लॉन्च किए कई नए डिवाइस, गूगल ट्रांसलेट को भी किया गया अपडेट. मिलेगा 24 नए भाषाओं का सपोर्ट

विज्ञापन

Google I/O 2022 के इवेंट में कंपनी ने नए डिवाइस और फीचर्स को लॉन्च किया. इस इवेंट का आयोजन Google हर साल करता है. इस साल इवेंट में कई बड़ी खबरों का खुलासा किया गया. इवेंट में Google Translate से भी जुड़ी खबरें सामने आयी. कंपनी ने गूगल ट्रांसलेट को अपडेट करते हुए उसमे 24 नई भाषाओं को जोड़ा है. आपको बता दें नई भाषाओं में संस्कित, भोजपुरी मिलाकर 24 भाषाओं को जोड़ा गया है. इन भाषाओं को जोड़ने के बाद अब Google Translate 133 भाषाओं को सपोर्ट करने लगा है. इवेंट के दौरान गूगल ने खुलासा किया की जोड़े गए भाषाओं का इस्तेमाल दुनियाभर में 300 मिलियन से ज्यादा लोग करते हैं.

Google Translate में जोड़े गए 24 भाषाओं की सूची इस प्रकार है

  • संस्कृत (भारत में लगभग 20 हजार लोगों के द्वारा इस्तेमाल किया जाता है )

  • असमिया (25 मिलियन लोग पूर्वोत्तर भारत में करते हैं इस्तेमाल)

  • भोजपुरी (50 मिलियन से ज्यादा लोग उत्तरी भारत, नेपाल और फिजी में इस्तेमाल किया जाता है)

  • डोगरी (उत्तर भारत में 3 मिलियन लोग करते हैं इस्तेमाल)

  • कोंकणी (मध्य भारत में लगभग 2 मिलियन लोग करते हैं इस्तेमाल)

  • मैथिलि (34 मिलियन लोगों द्वारा उत्तरी भारत में किया जाता है इस्तेमाल)

  • मणिपुरी (2 मिलियन लोग पूर्वोत्तर भारत में करते हैं इस्तेमाल)

  • मिजो (पूर्वोत्तर भारत में 8 लाख से ज्यादा लोग करते हैं इस्तेमाल)

  • बाम्बारा (14 मिलियन लोगों द्वारा माली में किया जाता है इस्तेमाल)

  • धिवेहि (3 लाख लोग मालदीव में करते है इस्तेमाल)

  • Ewe (7 मिलियन लोग घाना और टोगो में करते हैं इस्तेमाल)

  • गुरुआनी (7 मिलियन लोग पराग्वे और बोलीविया में करते हैं इस्तेमाल)

  • Ilocano (10 मिलियन लोग उत्तरी फिलीपींस में करते हैं इस्तेमाल)

  • क्रिओ (4 मिलियन लोग सिएरा लिओन में करते हैं इस्तेमाल)

  • कुर्द (8 मिलियन लोग ईराक में करते हैं इस्तेमाल)

  • लिंगाला (45 मिलियन लोग मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, अंगोला और दक्षिण सूडान गणराज्य करते हैं इसका इस्तेमाल)

  • युगांडा (20 मिलियन लोग करते हैं इस्तेमाल )

  • ओरोमो (37 मिलियन लोग इथोपिया और केन्या में करते हैं इस्तेमाल)

  • क्वेशुआ (10 मिलियन लोग बोलीविया, इक्वाडोर, पेरू में करते हैं इसका इस्तेमाल)

  • सेपेडी (14 मिलियन लोग दक्षिण अफ्रीका में करते हैं इस्तेमाल)

  • टिग्रीन्या (8 मिलियन लोग इथयोपिया और इरिट्रिया में करते हैं इस्तेमाल)

  • सोंगा (7 मिलियन लोग दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे, मोजाम्बिक, इस्वातिनी में करते हैं इसका इस्तेमाल)

  • Twi (11 मिलियन लोग घाना में करते हैं इसका इस्तेमाल)

  • आयमारा (2 मिलियन लोग बोलीविया, चिली और पेरू में करते हैं इसका इस्तेमाल )

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola