Google Pixel Tablet Price: iPad की टक्कर में Google का पहला टैबलेट लॉन्च, जानें क्या मिलेगा खास
Google Pixel Tablet Price – गूगल के इस टैबलेट में 11 इंच की LCD स्क्रीन है. इसका मुकाबला Apple’s iPad 10th-gen से होने वाला है. डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट है और साथ में स्टाइलिश पेन का भी सपोर्ट मिलता है.
Google Pixel Tablet Price: Google I/O 2023 में Pixel 7a और Pixel Fold के अलावा Google Pixel Tablet को भी लॉन्च किया गया है. दुनियाभर में टैबलेट मार्केट में सैमसंग और ऐपल का ही कब्जा है और अब गूगल ने भी इसमें एंट्री मार ली है. Google Pixel Tablet कंपनी का पहला टैबलेट है. Google Pixel Tablet में गूगल का Tensor G2 प्रॉसेसर दिया गया है.
Google Pixel Tablet की खूबियां
Google ने इस टैबलेट को ‘only tablet engineered by Google’ टैगलाइन के साथ पेश किया है. यह टैबलेट मल्टी-पर्पज मैग्नेटिक चार्जिंग स्पीकर डॉक भी पेश किया है जो एक चार्जिंग प्लैटफॉर्म और अतिरिक्त स्पीकर के तौर पर काम करता है. गूगल के इस टैबलेट में 11 इंच की LCD स्क्रीन है. इसका मुकाबला Apple’s iPad 10th-gen से होने वाला है. डिस्प्ले के साथ टच का सपोर्ट है और साथ में स्टाइलेश पेन का भी सपोर्ट मिलता है. Google Pixel Tablet की डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आती है. इसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है.
Also Read: 40 हजार के बजट में आया Google Pixel 7a कैसा स्मार्टफोन है?
27Wh की बैटरी, 12 घंटे प्लेबैक का दावा
Google Pixel Tablet में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. रियर पैनल पर सेरेमिक फिनिश है और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. Google Pixel Tablet के साथ 27Wh की बैटरी मिलती है, जिसे लेकर 12 घंटे प्लेबैक का दावा किया गया है. Google Pixel Tablet के साथ ऐपल के AirDrop के जैसा फाइल ट्रांसफर का फीचर मिलेगा. टैब में क्वॉड स्पीकर, तीन माइक्रोफोन, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट भी मिलता है.
Google Pixel Tablet की कीमत कितनी है?
Pixel Tablet की शुरुआती कीमत Google ने 499 डॉलर यानी लगभग 40,000 रुपये रखी है. यह टैबलेट 8 जीबी रैम औरव 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 599 डॉलर (करीब 49,100 रुपये) है. टैब के साथ चार्जिंग डॉक फ्री मिलेगा. गूगल पिक्सल टैबलेट को प्री-ऑर्डर के लिए अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रांस, डेनमार्क, जापान और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध करा दिया गया है. Google Pixel Tablet की बिक्री भारत में नहीं होगी.
Also Read: Gmail Blue Tick: Twitter, FB, Insta के बाद अब Google पर भी मिलेगा ब्लू टिक, जानिए इसके फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










