Good News: अगर आपके फोन में करता है कोई ताक-झांक, तो यह खबर आपके लिए है
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2021 8:39 AM
Google Photos Lock Folder: क्या आपके फोन में भी कोई ताक-झांक करता है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, गूगल अपने पाॅपुलर फोटोज ऐप में नया लॉक फोल्डर जल्द ही जोड़ने जा रहा है. यह नया फीचर एंड्रॉयड फोन यूजर्स को अपनी फोटो और वीडियो को छिपाने की सहूलियत देगा.
Google Photos Lock Folder: क्या आपके फोन में भी कोई ताक-झांक करता है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, गूगल अपने पाॅपुलर फोटोज ऐप में नया लॉक फोल्डर जल्द ही जोड़ने जा रहा है.
यह नया फीचर एंड्रॉयड फोन यूजर्स को अपनी फोटो और वीडियो को छिपाने की सहूलियत देगा. तस्वीरों और वीडियो को लॉक लगाने के बाद यह मेन ग्रिड और सर्च में नजर नहीं आएंगी. फिलहाल कंपनी ने लॉक फोल्डर फीचर की लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
Also Read: Google Photos पर अनलिमिटेड स्टोरेज खत्म, ये हो सकते हैं विकल्प
द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग लॉक फोल्डर फीचर इस ऐप में अगले साल जून तक आ सकता है. यह फीचर सबसे पहले नये पिक्सल फोन यूजर्स को मिलेगा. इसके बाद अन्य कंपनियों के समार्टफोन यूजर्स के लिए यह फीचर रिलीज किया जाएगा.
लॉक फोल्डर फीचर काे यूज करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को गूगल फोटोज की लाइब्रेरी में जाना होगा. यहां आपको यूटिलिटीज पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको लॉक फोल्डर का ऑप्शन दिखना शुरू हो जाएगा. यहां आप अपनी फोटो और वीडियो पर लॉक लगा पाएंगे.
Also Read: Google Photos को मिला नया अपडेट, मिलेंगी DSLR जैसी खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










