Google जल्द बंद कर देगा ऐसे अकाउंट्स, जानें क्या है नयी पॉलिसी

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Jul 2023 8:52 PM

विज्ञापन

Google Inactive account policy - अगर आपने गूगल अकाउंट का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, तो कंपनी आपके अकाउंट को बंद कर देगी. ऐसे में आप जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, फोटोज और कैलेंडर जैसी गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

विज्ञापन
undefined

Google Inactive account policy : गूगल ने अपने प्लैटफॉर्म्स पर अकाउंट्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत कंपनी बड़ी संख्या में यूजर्स के अकाउंट्स बंद करने जा रही है. खबरों की मानें, तो कंपनी अपने प्लैटफॉर्म्स पर इनएक्टिव अकाउंट्स को बंद करने की तैयारी कर रही है.

undefined

अगर आपने गूगल अकाउंट का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया है, तो कंपनी आपके अकाउंट को बंद कर देगी. ऐसे में आप जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, फोटोज और कैलेंडर जैसी गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

undefined

गूगल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इनएक्टिव अकाउंट यूजर्स की सेफ्टी के लिए बड़ी बाधा बन जाते हैं. ऐसे में अगर कंपनी ऐसा नहीं करती है, तो इनएक्टिव अकाउंट के हैक होने का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही, इन इनएक्टिव अकाउंट के बॉट में बदल जाने का भी खतरा रहता है. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए गूगल को ऐसा फैसला लेने की जरूरत पड़ गई.

undefined

अब सवाल यह उठता है कि गूगल की तरफ से आखिर कौन से अकाउंट को बंद किया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल दो साल या फिर इससे ज्यादा समय से इनएक्टिव अकाउंट को बंद करने जा रहा है. यानी अगर आपने भी अपने गूगल अकाउंट का दो साल से इस्तेमाल नहीं किया है, तो सावधान हो जाएं, गूगल उसे भी बंद कर देगा.

undefined

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल 1 दिसंबर 2023 से अपने प्लैटफॉर्म्स के इनएक्टिव अकाउंट का डेटा डिलीट कर देगी. यहां ध्यान देनेवाली बात यह है कि गूगल का यह नियम पर्सनल अकाउंट पर लागू होगा. वहीं, कॉरपोरेट अकाउंट्स इस नियम से बेअसर रहेंगे.

undefined

गूगल के नये नियम का असर गूगल ड्राइव, यूट्यूब, गूगल प्ले स्टोर, गूगल सर्च पर पड़ेगा. ऐसे में हमारी यही सलाह है कि अगर आप भी अपना गूगल अकाउंट लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं ला पाये हैं, तो उसे नियमित तौर पर एक्टिवेट करते रहना जरूरी है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola