कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गूगल ने डूडल बनाकर दी जानकारी

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Apr 2020 5:05 PM

विज्ञापन

Google has made doodle for the prevention of corona virus घातक कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए घर के अंदर रहने के महत्व को समझाते हुए गूगल ने शुक्रवार को अपने होमपेज पर एक डूडल बनाकर “घर में रहें, जीवन बचाएं” का संदेश दिया.

विज्ञापन

घातक कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए घर के अंदर रहने के महत्व को समझाते हुए गूगल ने शुक्रवार को अपने होमपेज पर एक डूडल बनाकर “घर में रहें, जीवन बचाएं” का संदेश दिया.

डूडल में अंग्रेजी में ‘गूगल’ शब्द के विभिन्न अक्षरों को उन गतिविधियों में शामिल दिखाया गया है जिन्हें कोई व्यक्ति घर में रहने के दौरान कर सकता है. डूडल में एक अक्षर जहां कुछ पढ़ता नजर आ रहा है तो दूसरा गिटार बजाता दिख रहा है. कुछ अक्षर फोन पर एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं.

डूडल पर क्लिक करते ही उपयोगकर्ता एक दूसरे पेज पर चला जाएगा जिस पर “कोरोना वायरस की रोकथाम से संबंधित जानकारी” दी गई है. पेज पर लिखा है, “कोविड-19 दुनिया भर में समुदायों को प्रभावित कर रहा है, इन उपायों को अपना कर इसका प्रसार रोकने में मदद करें.”

इस बीमारी की वजह से भारत में अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 2300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित पाये गए हैं. वेबपेज पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सूचीबद्ध तरीके से उपाय लिखे हैं, “घर पर रहें”, “सुरक्षित दूरी बनाकर रहें”, ‘‘बार-बार हाथ धोएं”, “मुंह ढककर खांसें”, और “बीमार हैं? तुरंत हेल्पलाइन पर कॉल करें”.

इस दौरान क्या करना है और क्या नहीं, इसकी भी जानकारी दी गई है. जो एहतियात अपनाने हैं उनके मुताबिक “साबुन और पानी या अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर के साथ अपने हाथों को 20 सेकंड के लिए नियमित रूप से धोएं. खांसने या छींकने पर अपनी नाक और मुंह को डिस्पोजेबल टिश्यू या हाथ को मोड़कर उससे ढक लें.

अस्वस्थ लोगों से एक मीटर या तीन फीट की दूरी बनाएं. अगर तबीयत सही न लग रही हो, तो घर में रहें और घर में भी अन्य सदस्यों से दूर रहें. इसके अलावा वेब पेज पर यह सलाह भी दी गई है, “अगर आपके हाथ साफ न हों तो अपनी आंखों, नाक और मुंह को मत छुएं.”

वेबपेज पर इसके अलावा दुनिया का एक परस्पर संवादात्मक मानचित्र भी दिया गया है, जिससे कोरोना वायरस के मौजूदा आंकड़ों का पता लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola