ePaper

Google अकाउंट में लॉग-इन करने के तरीके में हुआ बड़ा बदलाव

Updated at : 10 Nov 2021 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
Google अकाउंट में लॉग-इन करने के तरीके में हुआ बड़ा बदलाव

Google Account Login: गूगल अकाउंट में लॉग-इन करने के तरीके में बड़ा बदलाव हो चुका है. यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए 9 नवंबर से Two Step Verification को गूगल ने जरूरी कर दिया है.

विज्ञापन

Google Account Login: गूगल अकाउंट में लॉग-इन करने के तरीके में बड़ा बदलाव हो चुका है. यूजर्स की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए 9 नवंबर से Two Step Verification को गूगल ने जरूरी कर दिया है.

गूगल ने सिक्योरिटी की एक और लेयर को लॉग-इन करते समय जोड़ने का फैसला किया है. यूजर्स को टू-स्टेप वेरिफिकेशन के साथ ही अकाउंट साइन-इन करना होगा. ऐसा नहीं करने पर यूजर को अकाउंट में साइन-इन करने में मुश्किल हो सकती है.

Also Read: ALERT: 9 नवंबर तक नहीं किया यह काम, तो Google अकाउंट में Login नहीं कर पाएंगे आप
गूगल टू स्टेप वेरिफिकेशन

गूगल अकाउंट में लॉग-इन करने में ज्यादा रिस्क है. अगर आपका पासवर्ड किसी के हाथ लग गया तो कोई भी लॉग-इन कर सकता है. अब यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया जाएगा जो आपके अकाउंट की सिक्योरिटी के लिए एक नयी लेयर के रूप में काम करेगा.

Google Account में लॉग-इन

इस फीचर को एनेबल करने के बाद आपके फोन पर टेक्स्ट, वॉइस कॉल या फिर मोबाइल ऐप पर एक कोड आयेगा. इस कोड को डालने के बाद ही Google Account में लॉग-इन किया जा सकेगा. हर बार लॉग-इन करते वक्त एक नया कोड आयेगा. टू स्टेप वेरिफिकेशन से आपका निजी डेटा पहले से ज्यादा सेफ हो जाएगा.

Also Read: Google अपडेट से जुड़ी यह जानकारी है जरूरी, वरना होगी परेशानी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola