बारिश में कार को रखना है सुरक्षित? अपनाएं ये 10 जरूरी टिप्स
Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Jun 2026 1:26 PM
बारिश में कार का टायर चेक करता एक व्यक्ति / एआई इमेज
बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं आपकी कार के लिए कई चुनौतियां भी लेकर आता है. ऐसे में टायर, ब्रेक, बैटरी, वाइपर और लाइट्स की समय पर जांच कर कार को सुरक्षित और बेहतर हालत में रखा जा सकता है.
Car Care Tips: भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. बारिश होने से गर्मी से राहत तो मिल गई है, लेकिन यही बारिश आपकी कार के लिए कई मुश्किलें भी लेकर आता है. बारिश, कीचड़, फिसलन भरी सड़कें और पानी भराव जैसी समस्याएं गाड़ी को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि इस बारिश में आपकी कार सुरक्षित और बेहतर हालत में रहे, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. यहां जानिए बारिश के दिनों में कार की देखभाल से जुड़े 10 अहम टिप्स.
टायर जरूर चेक करें
बारिश के मौसम में टायर की पकड़ सबसे ज्यादा मायने रखती है. अगर टायर घिस चुके हैं या उनकी ग्रिप कम हो गई है, तो फिसलने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए यह कन्फर्म करें कि टायर में अच्छी ट्रेड डेप्थ हो. सही ग्रिप वाले टायर गीली सड़क पर बेहतर कंट्रोल और कम ब्रेकिंग दूरी देने में मदद करते हैं.
बैटरी और वायरिंग की जांच करें
बारिश के समय में वाइपर और लाइट्स का इस्तेमाल ज्यादा होता है, जिससे बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है. ऐसे में बैटरी की हालत और वायरिंग की जांच जरूर करें. कहीं तार कटे या खुले हुए न हों, क्योंकि पानी की वजह से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है.
ब्रेक्स की जांच बेहद जरूरी
गीली सड़क पर ब्रेकिंग दूरी बढ़ जाती है, इसलिए ब्रेक्स का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है. अगर ब्रेक दबाने पर आवाज आती है, कंपन महसूस होता है या पैडल ज्यादा नीचे चला जाता है, तो तुरंत सर्विस सेंटर में जांच करवाएं.
वाइपर ब्लेड बदलना न भूलें
गर्मी के कारण वाइपर ब्लेड की रबर खराब हो सकती है. अगर वाइपर शीशे पर निशान छोड़ रहे हैं या आवाज कर रहे हैं, तो उन्हें बदल देना चाहिए. साथ ही वॉशर फ्लूइड भी भरकर रखें, ताकि बारिश में विजिबिलिटी बेहतर बनी रहे.
कार की सभी लाइट्स चेक करें
बारिश के दिनों में हेडलाइट, टेललाइट, इंडिकेटर और फॉग लाइट्स बेहद जरूरी होती हैं. इसलिए यह कन्फर्म करें कि सभी लाइट्स सही तरीके से काम कर रही हों. धुंधली या खराब लाइट्स को तुरंत बदलें.
लीकेज की जांच करें
अगर आपकी कार में सनरूफ है, तो उसके रबर सील्स की जांच जरूर करें. दरवाजों और खिड़कियों के आसपास लीकेज होने पर पानी केबिन में जा सकता है, जिससे इंटीरियर और इलेक्ट्रॉनिक्स को नुकसान हो सकता है.
जंग और अंडरबॉडी की सुरक्षा करें
बारिश और गंदगी की वजह से कार में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है. कार की बॉडी पर खरोंच या पेंट डैमेज हो तो उसे ठीक करवाएं. साथ ही एंटी-रस्ट कोटिंग करवाना और अंडरबॉडी की सफाई करना भी फायदेमंद रहता है.
EV मालिक रखें खास ध्यान
आजकल इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ज्यादातर EV बैटरियां वॉटरप्रूफ होती हैं, लेकिन फिर भी चार्जिंग हमेशा सूखी और सुरक्षित जगह पर करनी चाहिए. चार्जिंग पोर्ट और रबर सील्स की नियमित जांच भी जरूरी है.
जरूरी सामान हमेशा साथ रखें
बारिश के दिनों में इमरजेंसी कभी भी आ सकती है. इसलिए कार में स्पेयर फ्यूज, एक्स्ट्रा बल्ब, टूल किट और स्टेपनी जरूर रखें. साथ ही छाता, रेनकोट, तौलिया और कपड़ों का एक एक्स्ट्रा सेट रखना भी फायदेमंद हो सकता है.
प्री-मानसून सर्विस जरूर करवाएं
अभी मानसून की शुरुआत नहीं हुई है. ऐसे में मानसून के शुरू होने से पहले कार की पूरी सर्विस करवाना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. सर्विस के दौरान ब्रेक्स, बैटरी, टायर, लाइट्स, वायरिंग और फ्लूइड्स की जांच हो जाती है, जिससे बड़ी खराबी आने से पहले ही समस्या पकड़ में आ जाती है.
यह भी पढ़ें: हर कार ओनर के पास होने ही चाहिए ये 5 जरूरी एक्सेसरीज, मुसीबत के समय आएंगे काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










