VIRAL VIDEO : उड़ते प्लेन में पायलट की कविता सुनकर यात्री हुए लोटपोट, आप भी देखें और मजे लें

Viral Video : पहले पायलट्स फ्लाइट के दौरान केवल अंग्रेजी में अनाउंसमेंट करते थे, लेकिन अब उनका तरीका बदला है. अब कोई पायलट भोजपुरी में अनाउंसमेंट करता है, तो कोई पंजाबी में. कई बार यह दिलचस्प हो जाती है. ऐसे ही, दिल्ली-श्रीनगर स्पाइसजेट फ्लाइट में पायलट के अनाउंसमेंट ने पैसेंजर्स को लोटपोट कर दिया.
Spicejet Pilot Poetic Announcement Viral Video : फ्लाइट में की जानेवाली अनाउंसमेंट, यात्रियों को जरूरी जानकारी या निर्देश देने के लिए होती है. फ्लाइट उड़ते ही क्रू मेंबर या पायलट लोगों को जरूरी जानकारी देते हैं. फ्लाइट्स से आये दिन कई तरह के वीडियो (Social Media Viral Video) सामने आते हैं. पहले पायलट्स फ्लाइट के दौरान केवल अंग्रेजी में अनाउंसमेंट करते थे, लेकिन अब उनका तरीका बदला है. अब कोई पायलट भोजपुरी में अनाउंसमेंट करता है, तो कोई पंजाबी में. कई बार यह अनाउंसमेंट दिलचस्प हो जाती है. ऐसे ही, दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में पायलट (फ्लाइट कैप्टन) के अनाउंसमेंट ने पैसेंजर्स को हंसने पर मजबूर कर दिया. पायलट ने मजेदार तुकबंदी के साथ अनाउंसमेंट को हिंदी कविता का रूप दे दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पायलट को अनूठे अंदाज में यात्रियों को फ्लाइट में धूम्रपान न करने की सलाह देते हुए देखा और सुना जा रहा है. आप भी देखें यह वायरल वीडियो-
In a @flyspicejet flight from Delhi to Srinagar & omg, the captain killed it!
— Eepsita (@Eepsita) December 16, 2022
They started off in English, but I only began recording later.
Idk if this is a new marketing track or it was the captain himself, but this was so entertaining & endearing! pic.twitter.com/s7vPE2MOeP
अब से डेढ़ घंटे में होगा गंतव्य पर प्रस्थान,
तो जरा देकर खुद को आराम और न करें धूम्रपान,
वर्ना दंडनीय हो सकता है अंजाम…
अगर ऊंचाई की बात करें तो होगा छत्तीस हजार फीट का मुकाम,
क्योंकि अगर और ऊपर गये तो शायद दिख सकते हैं भगवान
800 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ेगा यह विमान,
सर्दी बहुत होगी बाहर और शून्य से पैंतालीस डिग्री सेंटीग्रेड होगा तापमान…
अगर मौसम खराब हो तो कुछ देर करें विश्राम,
और कोई भी आवश्यकता हो तो बेझिझक करें विमानकर्मियों को परेशान,
थोड़ा लिमिट में ही करें, वर्ना बन सकते हैं शैतान…
सभी विमानकर्मियों से गुजारिश है, कृपया बनाये रखिएगा मुस्कान
आप सभी का स्वास्थ्य बनाये रखने के लिए उपलब्ध है जलपान…
आप सहयात्रियों से वार्तालाप करें, शायद रास्ता कटे आसान,
मैं आपसे विदा लूंगा और बातें होंगीं आखिरी चरण के दौरान
तब तक आनंद लीजिएगा, जमीन से ऊपर खूबसूरत होगा आसमान… एंजॉय द फ्लाई.
विमान पायलट के ‘कवि-रूप’ का यह वीडियो स्पाइसजेट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा गया है- कैप्टन मोहित का स्वागत संदेश हो या एक आरामदायक हवाई सफर का वादा, हम आपको देते हैं हमेशा कुछ बेहतर! वीडियो में सुना जा सकता है कि कैप्टन मोहित हिंदी में अपनी ‘काव्यात्मक’ अनाउंसमेंट के दौरान यात्रियों को सुरक्षा, प्लेन में सुविधा और बरती जानेवाली सावधानियों को लेकर जरूरी जानकारी दे रहे हैं.
कैप्टन मोहित का स्वागत संदेश हो या एक आरामदायक हवाई सफर का वादा, हम आपको देते हैं हमेशा कुछ बेहतर!#spicejet #flyspicejet #redhotspicy #spicy #myspicylife #addspicetoyourlife #addspicetoyourtravel #aviation #follow #like #flightannouncement #captainannouncement pic.twitter.com/h9qjKPZF2o
— SpiceJet (@flyspicejet) December 19, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










