ePaper

CoWin Update: कोरोना वैक्सीनेशन वाले सरकारी पोर्टल पर हुए ये जरूरी बदलाव, जान लीजिए आप

Updated at : 25 Jan 2022 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
CoWin Update: कोरोना वैक्सीनेशन वाले सरकारी पोर्टल पर हुए ये जरूरी बदलाव, जान लीजिए आप

कोविन पोर्टल के लिए आया नया अपडेट अब इस प्लैटफॉर्म पर एक मोबाइल नंबर से 6 लोगों तक को जोड़ने की परमिशन देता है. इस प्लैटफॉर्म पर पहले एक मोबाइल नंबर से 4 लोग ही रजिस्ट्रेशन करा सकते थे.

विज्ञापन

CoWin Update: कोरोनावायरस वैक्सीनेशन के लिए केंद्र सरकार के वेब पोर्टल कोविन में एक मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन की सीमा बढ़ा दी गई है. इस बदलाव के साथ, अब एक मोबाइल नंबर से 6 सदस्यों का कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. अब तक एक फोन नंबर से केवल चार ही सदस्यों का रजिस्ट्रेशन हो सकता था.

क्या है कोविन पर अपडेट?

कोविन पोर्टल के लिए आया नया अपडेट अब इस प्लैटफॉर्म पर एक मोबाइल नंबर से 6 लोगों तक को जोड़ने की परमिशन देता है. इस प्लैटफॉर्म पर पहले एक मोबाइल नंबर से 4 लोग ही रजिस्ट्रेशन करा सकते थे. इसके साथ ही, नया फीचर सेल्फ रजिस्ट्रेशन पोर्टल कोविन पर ऐड कर दिया गया है.

क्या हुआ है बदलाव?

कोविन पोर्टल पर हुए इस बदलाव को आप इस तरह से समझें कि पुरानी व्यवस्स्था के तहत अगर आप अपने फोन नंबर से चार लोगों को रजिस्टर कर चुके हैं, तो आप पहले कोई नया मेंबर नहीं ऐड कर सकते थे. लेकिन अब इस अपडेट के बाद आप दो और मेंबर को ऐड कर सकते हैं.

Also Read: CoWIN New API: कोरोना का टीका किसने लगवाया और किसने नहीं, बताएगा यह खास टूल
वैक्सीनेशन स्टेटस में सुधार

सरकार ने कोविन पर एक और बदलाव किया है. अब यूजर्स अपने वैक्सीनेशन स्टेटस को सुधार सकते हैं. इस यूटिलिटी फीचर से यूजर CoWIN अकाउंट में करेंट वैक्सीनेशन स्टेटस में सुधार कर सकते हैं. आप इसे फुली वैक्सीनेटेड से पार्शियली वैक्सीनेटेड या अनवैक्सीनेटेड स्टेटस में चेंज कर सकते हैं.

इसलिए दी गई यह सुविधा

कोविन पर वैक्सीनेशन स्टेटस को पार्शियली वैक्सीनेटेड से अनवैक्सीनेटेड स्टेटस में भी चेंज किया जा सकता है. वैक्सीनेशन स्टेटस को बेनिफिशियरी अब खुद से सुधार सकते हैं. यह सुविधा इसलिए दी गई है, ताकि किसी केस में वैक्सीनेटर द्वारा किये गए वैक्सीनेशन डेटा एंट्री एरर को ठीक किया जा सके.

लगेगा 3 से 7 दिन का समय

ऑनलाइन रिक्वेस्ट सब्मिट करने के बाद इसमें चेंज होने में 3 से 7 दिन तक का समय लग सकता है. इसके लिए आप ऑनलाइन रिक्वेस्ट Raise an Issue ऑप्शन से सकते हैं. रिक्वेस्ट सब्मिट करने के बाद जब आपका वैक्सीनेशन स्टेटस चेंज हो जाएगा, तो आप बचे हुए वैक्सीन डोज ले सकते हैं.

भारत में वैक्सीनेशन कवरेज का आंकड़ा

भारत में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच वैक्सीनेशन कवरेज 160.43 करोड़ से ज्यादा हो गया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर में लोगों को कुल 1,60,43,70,484 वैक्सीन लगायी जा चुकी है. वहीं 15-18 आयु के 3,96,06,464 बच्चे वैक्सीन की डोज ले चुके हैं.

Also Read: CoWin Certificate Online: कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट में गलती हो, तो खुद ऑनलाइन कर सकते हैं सुधार, तरीका है बड़ा आसान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola