ePaper

7 हजार रुपये में दमदार फीचर्स के साथ आता है यह स्मार्टफोन, खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे

Updated at : 19 Mar 2022 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
7 हजार रुपये में दमदार फीचर्स के साथ आता है यह स्मार्टफोन, खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे

cheaper affordable smartphone jiophone next : अगर 7000 रुपये के बजट में स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो रिलायंस जियो का जियोफोन नेक्स्ट बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

Smartphone Under 7000: अगर 7000 रुपये के बजट में स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो रिलायंस जियो का जियोफोन नेक्स्ट बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. जियोफोन नेक्स्ट एक मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया और मेड बाय इंडियंस फोन है. सबसे किफायती स्मार्टफोन्स में शामिल जियोफोन नेक्स्ट आपके नजदीकी जियो स्टोर या फिर किसी भी मोबाइल आउटलेट पर 6499 की कीमत पर उपलब्ध है.

JioPhone Next प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम (Pragati OS) पर चलनेवाला एंड्रॉयड फोन है. Google और Reliance Jio द्वारा मिलकर बनाये गये जियोफोन नेक्स्ट के लिए आया यह एक विश्वस्तरीय ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे खास तौर पर भारत के लिए बनाया गया है.

Also Read: JIO लाया दो नये प्रीपेड प्लान, 912.5GB डेटा के साथ मिलेगा बहुत कुछ

जियोफोन नेक्स्ट का प्रॉसेसर भी टेक्नोलॉजी लीडर है, इसे क्वालकॉम ने विकसित किया है. जियोफोन नेक्स्ट में लगा क्वालकॉम प्रॉसेसर, फोन के प्रदर्शन को बेहतर बनाता है. यह प्रॉसेसर ऑप्टिमाइज्ड कनेक्टिविटी एंड लोकेशन टेक्नोलॉजी, ऑडियो और बैटरी के बेहतर इस्तेमाल को सुनिश्चित करता है. आइए नजर डालें जियोफोन नेक्स्ट की खासियत पर-

वॉयस असिस्टेंट

वॉयस असिस्टेंट यूजर्स को डिवाइस को ऑपरेट करने में मदद करता है (जैसे ऐप खोलें, सेटिंग्स को मैनेज करें आदि). साथ ही, इंटरनेट से जानकारी/कंटेंट आसानी से उनकी अपनी भाषा में प्राप्त करने में सहायता करता है.

पढ़ें – सुनें

यह यूजर को उस भाषा में बोलकर कंटेंट काे कंज्यूम करने की परमिशन देता है, जिसे वे समझ सकते हैं.

अनुवाद

यूजर्स को अपनी पसंद की भाषा में किसी भी स्क्रीन का अनुवाद करने के काबिल बनाता है. यह स्मार्टफोन यूजर्स को अपनी पसंद की भाषा में किसी भी सामग्री को पढ़ने में भी मदद करता है.

Also Read: Cheapest JIO Plan: 7.5 रुपये के खर्च पर जियो दे रहा 1GB डेली डेटा, फ्री कॉलिंग और इतने सारे बेनिफिट्स
स्वचालित सॉफ्टवेयर अपग्रेड

जियोफोन नेक्स्ट ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ अपडेट रहता है. इसके अनुभव समय के साथ बेहतर होते जाएंगे. यह इंटरनेट से जुड़ी परेशानियों से बचाने वाले सिक्योरिटी अपडेट के साथ भी आता है.

प्रीलोडेड Jio और Google Apps

डिवाइस में सभी उपलब्ध एंड्रॉयड ऐप का उपयोग किया जा सकता है, जिसे Google Play Store के माध्यम से डिवाइस में डाउनलोड किया जा सकता है. इस तरह Play Store पर उपलब्ध लाखों ऐप्स में से यूजर किसी भी ऐप को चुनने को स्वतंत्र हैं. यह कई जियो और गूगल ऐप्स के साथ प्रीलोडेड भी आता है.

कमाल की बैटरी लाइफ

नया डिजाइन किया गया प्रगति ओएस, जो एंड्रॉयड द्वारा संचालित है, लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित करते हुए शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola