Force Gurkha 5-Door का पहला टीजर जारी, जानें कब होगी लॉन्च

फोर्स गुरखा 5-डोर ऑफ-रोड एसयूवी कार. फोटो: सोशल मीडिया
Force Gurkha 5-Door: गुरखा 5-डोर के इंटीरियर डिजाइन के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके जासूसी शॉट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है.
Force Gurkha 5-Door: महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरह भारत की एक और कार बनाने वाली कंपनी फोर्स मोटर्स भी गुरखा 5-डोर ऑफ-रोड एसयूवी पर काम कर रही है. अब वह इसे लॉन्च करने की स्थिति में पहुंच गई है. गुरखा 5-डोर का सीधा मुकाबला महिंद्रा थार 5-डोर से है. देसी वाहन निर्माता कंपनी फोर्स ने लॉन्चिंग से पहले गुरखा 5-डोर का टीजर जारी किया है. इसके साथ ही, कंपनी इसे भारत की सड़कों पर टेस्ट भी कर रही है. इस दौरान इसके कई स्पाई शॉट्स भी उतारे गए हैं. आइए, जानते हैं कि यह ऑफ-रोड एसयूवी कार कैसी दिखाई देती है.
फोर्स गुरखा 5-डोर का डिजाइन
फोर्स गुरखा 5-डोर के स्पाई शॉट्स को देखने के बाद पता चलता है कि कंपनी जिस प्रोडक्शन मॉडल की टेस्टिंग कर रही है, उसके डिजाइन में मौजूदा गुरखा 3-डोर एडिशन के मुकाबले काफी बदलाव किया गया है. इसके एक्सटीरियर में 18 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील के साथ एलईडी डीआरएल के साथ स्क्वॉयर प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलने की उम्मीद है. हालांकि, टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और लैडर के साथ ही इसके स्नोर्कल को गुरखा 3-डोर से लिया गया है.
फोर्स गुरखा 5-डोर का इंटीरियर
फोर्स गुरखा 5-डोर के इंटीरियर डिजाइन के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसके जासूसी शॉट्स से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका केबिन गहरे भूरे रंग की थीम के साथ आ सकता है. उम्मीद यह भी की जा रही है कि गुरखा 5-डोर को लंबे व्हीलबेस वाली गोरखा को 3-रो लेआउट में पेश किया जाएगा, जिसमें दूसरे और तीसरे रो में बेंच और कैप्टन सीटें होंगी. इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, फ्रंट और 2-रो में रियर पावर विंडो और मल्टीपल वेंट के साथ मैनुअल एसी मिलने की उम्मीद है. इसके सुरक्षा जाल में डुअल एयरबैग, एक रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर होना चाहिए.
Also Read: Mahindra Thar 5-Door बुक कराने के लिए हो जाएं तैयार, इस डेट को होगी लॉन्च
फोर्स गुरखा 5-डोर का इंजन
फोर्स गुरखा 5-डोर में 3-डोर मॉडल वाला 2.6-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो 90 पीएस का अधिकतम पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इसके अलावा, इसमें 4-व्हील-ड्राइव और लो-रेंज ट्रांसफर केस के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है.
फोर्स गुरखा 5-डोर की कीमत और मुकाबला
फोर्स गुरखा 5-डोर को बाजार में आने के बाद एक्स-शोरूम में इसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये तक होने का अनुमान है. हालांकि, गुरखा 3-डोर की कीमत 15.10 लाख रुपये है. बाजार में आने के बाद इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा थार 5-डोर से है. इसके बाद इसका मारुति जिम्नी से भी टक्कर होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










