तेज धूप में खराब हो सकता है कार का डैशबोर्ड, बचाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Updated:
विज्ञापन

कार के डैशबोर्ड पर धुप पड़ती हुई (Photo: AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Car Dashboard: भारत की तेज गर्मी में कार का डैशबोर्ड जल्दी खराब हो सकता है. इससे बचाने के लिए सनशेड, UV प्रोटेक्शन फिल्म और डैश मैट या कवर जैसे आसान और कारगर उपाय अपनाए जा सकते हैं. ये छोटे-छोटे तरीके डैशबोर्ड को लंबे समय तक नया और सेफ बनाए रखते हैं.

विज्ञापन

भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है. ऐसे में अगर आप अपनी कार को कुछ घंटों के लिए धूप में खड़ा छोड़ दें, तो अंदर का केबिन भट्टी जैसा गर्म हो जाता है. इस तेज गर्मी का सबसे ज्यादा असर डैशबोर्ड पर पड़ता है, क्योंकि यह सीधे विंडशील्ड के नीचे होता है. समय के साथ यही गर्मी और धूप डैशबोर्ड का रंग फीका कर सकती है, उसकी टेक्सचर खराब कर सकती है और कई बार उस पर दरारें भी पड़ने लगती हैं. 

विज्ञापन

इससे कार का इंटीरियर तो खराब दिखता ही है, साथ ही कार की रीसेल वैल्यू पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ आसान टिप्स अपनाएं, ताकि भीषण गर्मी में भी आपकी कार का डैशबोर्ड सेफ और बढ़िया हालत में बना रहे.

विंडशील्ड सनशेड का यूज करें

कार के अंदर गर्मी कम रखने का यह सबसे आसान तरीकों में से एक है. बस कार पार्क करते समय विंडशील्ड के अंदर एक रिफ्लेक्टिव सनशेड लगा दें. इससे सीधी धूप केबिन के अंदर आने से काफी हद तक रुक जाती है. इतना ही नहीं, यह कांच से आने वाली गर्मी का बड़ा हिस्सा वापस बाहर ही रिफ्लेक्ट कर देता है. इसका फायदा यह होता है कि डैशबोर्ड लगातार तेज धूप के कॉन्टैक्ट में नहीं आता और कार का इंटीरियर भी ज्यादा गर्म नहीं होता.

विंडो टिंट या UV प्रोटेक्शन फिल्म लगवाएं

विंडो टिंट या UV प्रोटेक्शन फिल्म सूरज की तेज किरणों को काफी हद तक रोक देती हैं. साथ ही ये डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील और सीट्स को भी धूप से होने वाले नुकसान से बचाती हैं. इससे लंबे समय तक इनका रंग और टेक्सचर सही बना रहता है. हालांकि, फिल्म लगवाते समय एक बात का ध्यान जरूर रखें कि यह स्थानीय RTO के नियमों के अनुसार होनी चाहिए. भारत में बहुत ज्यादा डार्क टिंटेड फिल्म लगाना नियमों के खिलाफ है.

डैशबोर्ड कवर या डैश मैट का इस्तेमाल करें

कार को धूप से बचाने के लिए डैशबोर्ड पर डैश मैट या कवर लगाना एक आसान और कारगर तरीका है. यह डैशबोर्ड और तेज धूप के बीच एक एक्स्ट्रा लेयर की तरह काम करता है. इससे गर्मी कम सीधे पड़ती है और डैशबोर्ड खराब होने से बचा रहता है.

डैशबोर्ड पर प्रोटेक्टेंट जरूर लगाएं

जैसे हमारी स्किन को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन काम आता है, वैसे ही आपकी कार के डैशबोर्ड के लिए इंटीरियर प्रोटेक्टेंट स्प्रे काम करता है. इसे लगाने से डैशबोर्ड पर एक पतली-सी प्रोटेक्शन लेयर बन जाती है, जो उसे तेज UV किरणों से बचाती है. इसके इस्तेमाल से डैशबोर्ड साफ-सुथरा और हल्का-सा चमकदार भी दिखता है. सबसे बड़ी बात, यह मटेरियल को सूखने और जल्दी खराब होने से बचाता है.

यह भी पढ़ें: कारों में बंपर गार्ड लगवाना क्यों हैं बैन? जानिए भारत में क्या है नियम और कितना लगता है जुर्माना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola