ePaper

Mothers Day पर अपनी मां को गिफ्ट करें OLA S1X, मात्र 69,999 में दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

Updated at : 09 May 2024 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
Mothers Day पर अपनी मां को गिफ्ट करें OLA S1X, मात्र 69,999 में दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric applies for design patent for swappable batteries for its upcoming EVs

OLA S1X के बेस मॉडल में 2kWh की बैटरी है जबकि मिड-स्पेक और Plus मॉडल में 3kWh की बैटरी मिलती है. तीनों वेरिएंट्स में एक ही 6kW की मोटर दी गई है. लेकिन बेस मॉडल की टॉप स्पीड 85km/h तक सीमित है जबकि अन्य दो मॉडल्स 90km/h की टॉप स्पीड देते हैं. ओला का दावा है कि तीनों को फुल चार्ज होने में 7.4 घंटे लगते हैं.

विज्ञापन

Mothers Day: 12 मई को पूरा विश्व Mothers Day सिलिब्रेट करता है. इस दिन हम अपने मां का सम्मान करते हैं और उनसे आशीर्वाद भी लेते हैं. इस दिन मां को गिफ्ट देने का भी प्रचलन है और हम आपको आज एक ऐसी गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल मदर्स डे पर अपनी मां को गिफ्ट कर के उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं OLA S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर की.

OLA S1X 4 वेरिएंट और 7 रंगों में उपलब्ध

OLA S1 X 4 वेरिएंट और 7 रंगों में उपलब्ध है. इसकी मोटर 2700 वाट की पावर पैदा करती है. स्कूटर में आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं और साथ ही दोनों पहियों के लिए कॉम्बिनेशन ब्रेकिंग सिस्टम भी है. यह ओला का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है. यह तीन वेरिएंट्स – S1X (2kWh), S1X और S1X Plus में उपलब्ध है.

Driving Tips: हिल स्टेशन पर घूमना आसान मगर ड्राइविंग करना मुश्किल, इन बातों का रखें ध्यान

OLA S1X डिजाइन

डिजाइन अन्य S1 मॉडल्स जैसा ही है लेकिन हेडलैंप काउल विth एलईडी प्रोजेक्टर और एलईडी बेजल जैसे कुछ बदलाव किए गए हैं. इसमें Gen 2 S1 सीरीज की तरह फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी दिया गया है. हैंडलबार भी अलग है और S1X में गोल रियरव्यू मिरर मिलते हैं. इसके साथ ही ओला दो-टोन रंग विकल्प प्रदान कर रही है – रेड वेलोसिटी, मिडनाइट, फनकी, स्टेलर, वोग, पोर्सिलेन व्हाइट और लिक्विड सिल्वर.

OLA S1X प्राइस

कीमत: S1X (2kWh) की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है. वहीं S1X 3kWh, S1X Plus और S1X 4 kWh की कीमत क्रमशः 84,999 रुपये, 89,999 रुपये और 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

BH-Series नंबर प्लेट लेने पर कितना देना पड़ता है टैक्स?

OLA S1X बैटरी

S1X के बेस मॉडल में 2kWh की बैटरी है जबकि मिड-स्पेक और Plus मॉडल में 3kWh की बैटरी मिलती है. तीनों वेरिएंट्स में एक ही 6kW की मोटर दी गई है. लेकिन बेस मॉडल की टॉप स्पीड 85km/h तक सीमित है जबकि अन्य दो मॉडल्स 90km/h की टॉप स्पीड देते हैं. ओला का दावा है कि तीनों को फुल चार्ज होने में 7.4 घंटे लगते हैं. इन वैरिएंट्स में फीचर्स और परफॉर्मेंस के आधार पर थोड़ा अंतर है, Plus मॉडल में 5 इंच का डिस्प्ले मिलता है जबकि बाकी दो में 3.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है.

Tata Nexon CNG जल्द होगी लॉन्च, दिल्ली के सड़कों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया

OLA S1X हार्डवेयर

S1X के हार्डवेयर को अन्य S1 स्कूटर्स के साथ साझा किया गया है. इसमें वही टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर स्प्रिंग्स मिलते हैं. ब्रेकिंग हार्डवेयर में S1 Air की तरह ही दोनों तरफ ड्रम यूनिट्स दिए गए हैं. साथ ही इसमें 34 लीटर का बूट स्पेस और सामने की तरफ दो छोटे स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी मिलते हैं.

पाकिस्तान में भी बिकती है Maruti Suzuki Swift, मगर खरीदने के लिए बेचना पड़ जाता है घर!

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola