माइलेज के मामले में ये कारें हैं सबसे आगे, जानिए SUV, हैचबैक और सेडान के टॉप ऑप्शन
Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Jun 2026 11:57 AM
Maruti Suzuki Dzire (Photo: Maruti Suzuki)
Best Mileage Cars In India: कार खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि लंबे समय में होने वाला खर्च भी उतना ही जरूरी होता है. सही फ्यूल चुनकर हर महीने अच्छी-खासी बचत की जा सकती है. CNG, हाइब्रिड और EV तीनों के अपने फायदे हैं, लेकिन सबसे बेहतर ऑप्शन वही है जो आपके बजट और ड्राइविंग पैटर्न में फिट बैठे.
भारत के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर जा चुकी है. फिलहाल इसमें बड़ी राहत मिलती भी नहीं दिख रही है. ऐसे में आजकल कार खरीदते समय लोग सिर्फ इसकी कीमत नहीं देखते, बल्कि ये ज्यादा सोचते हैं कि हर महीने इसे चलाने में कितना खर्च आएगा. शोरूम में सस्ती दिखने वाली कार जरूरी नहीं कि असल जिंदगी में भी सस्ती पड़े. असली खेल तो रनिंग कॉस्ट का रहता है. छोटे बजट में CNG कारें सबसे ज्यादा बचत देती हैं, मिड सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ियां फायदा कराती हैं. वहीं प्रीमियम सेगमेंट में इलेक्ट्रिक गाड़ियां पूरी कहानी ही बदल देती हैं. अब सवाल यही है कि आपके लिए सबसे कौन सा बेस्ट रहेगा? आइए इसे समझते हैं.
शहर में चलाने वालों के लिए CNG और हाइब्रिड हैं फायदे का सौदा
अगर आप कम खर्च में ज्यादा चलने वाली कार खरीदना है, तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है Maruti Suzuki Alto K10 CNG का. ARAI के मुताबिक यह कार 33.40 km/kg तक का माइलेज देती है. वहीं इसका पेट्रोल AGS वर्जन 24.90 kmpl का माइलेज देता है. 4 लाख रुपये से कम शुरुआती कीमत वाली कार के लिए यह आंकड़ा काफी शानदार है.
वहीं अगर आपको एक फैमिली सेडान चाहिए, तो Maruti Suzuki Dzire CNG भी किसी से पीछे नहीं है. यह 33.73 km/kg के माइलेज के साथ अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कार बन जाती है. इसके पेट्रोल मॉडल में भी माइलेज की कोई कमी नहीं है. मैनुअल वर्जन 24.79 kmpl और AMT वर्जन 25.71 kmpl तक का माइलेज देता है.
यह भी पढ़ें: क्यों MG Majestor बन रही है Fortuner से बेहतर SUV? इन 5 पॉइंट्स में समझिए
वहीं अगर बात करें 12 से 18 लाख रुपये के बजट में SUV की, तब Toyota Urban Cruiser Hyryder का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट बाकी गाड़ियों से अलग नजर आता है. कंपनी के मुताबिक यह 27.97 kmpl तक का माइलेज देता है, जबकि पेट्रोल और CNG वेरिएंट भी काफी किफायती हैं. असल फर्क रोजमर्रा की ड्राइविंग में दिखता है. शहर में चलाने पर हाइब्रिड मॉडल आम पेट्रोल SUV के मुकाबले करीब 5 से 6 kmpl ज्यादा माइलेज दे सकता है. अगर आपकी हर महीने करीब 1,500 किलोमीटर ड्राइविंग होती है, तो सिर्फ फ्यूल पर ही 2,500 से 3,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.
प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में हाइब्रिड और EV का दबदबा
अगर माइलेज आपकी प्रायोरिटी है, तो Toyota Innova Hycross का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट आपको चौंका सकता है. यह 23.23-23.24 kmpl तक का माइलेज देता है, जो कई 1.5-लीटर हैचबैक कारों के बराबर है. खास बात यह है कि यह एक बड़ी 7-सीटर MPV है. पेट्रोल-ओनली वेरिएंट्स की तुलना में हाइब्रिड मॉडल फ्यूल पर काफी बचत करता है. रोजाना स्कूल ड्रॉप, ऑफिस आना-जाना, फैमिली ट्रिप्स और हाईवे ड्राइव करने वालों के लिए इसकी एक्स्ट्रा कीमत 2-3 साल में ही फ्यूल सेविंग के जरिए निकल सकती है.
वहीं अगर बात लग्जरी सेगमेंट की करें, तो BMW iX1 LWB का पूरा खेल ही अलग है. यह एक इलेक्ट्रिक SUV है, इसलिए इसके रनिंग कॉस्ट पेट्रोल गाड़ियों के मुकाबले बेहद कम हैं. घर पर चार्ज करने पर इसका खर्च प्रति किलोमीटर 2 रुपये से भी कम पड़ सकता है, जबकि इसी साइज की पेट्रोल लग्जरी SUV चलाने में 6 से 8 रुपये प्रति किलोमीटर तक खर्च हो सकते हैं. अगर आप हर महीने करीब 2,000 किलोमीटर ड्राइव करते हैं, तो सिर्फ फ्यूल के खर्च में सालाना 1.5 लाख रुपये से ज्यादा की बचत हो सकती है. शुरुआत में कीमत ज्यादा जरूर लग सकती है, लेकिन 5 साल के ओनरशिप खर्च को देखें तो गणित पूरी तरह बदल जाता है.
आपके लिए क्या सही रहेगा?
अगर पूरा लेखा-जोखा देखें, तो हर बजट में एक अलग फ्यूल टाइप सबसे ज्यादा समझदारी वाला ऑप्शन बनकर सामने आता है. 15 लाख रुपये तक के बजट में, खासकर शहर में ज्यादा चलाने वालों के लिए CNG सबसे किफायती होती है. 15 से 30 लाख रुपये के बीच मजबूत हाइब्रिड कारें बेहतर ऑप्शन हैं. यह उनके लिए हैं जिनके पास घर पर चार्जिंग की सुविधा नहीं है. वहीं 30 लाख रुपये से ऊपर के बजट में, अगर आपके पास होम चार्जर है और रोजाना का रूट फिक्स रहता है, तो EV सबसे ज्यादा फायदे का सौदा है. सिर्फ कंपनी के बताए माइलेज के आंकड़ों को देखकर फैसला लेना अक्सर महंगा पड़ सकता है. सही फ्यूल वही है जो आपकी जरूरत और ड्राइविंग पैटर्न के हिसाब से फिट बैठता है.
यह भी पढ़ें: Mercedes से Tata तक, जून 2026 में लॉन्च होने वाली हैं कई जबरदस्त कारें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










