स्पीड के मामले में कई पेट्रोल स्कूटर्स को पीछे छोड़ देते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, देखें इनकी टॉप स्पीड

हाई स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Photo: AI Generated)
अगर आप हाई स्पीड वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बाजार में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. इस लिस्ट में हमने ऐसे 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल किए हैं, जिनकी टॉप स्पीड 90 km/h से 130 km/h तक है. आइए देखते हैं इन्हें.
आज भारत में कई परफॉर्मेंस-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं. ये न सिर्फ दमदार एक्सीलरेशन देते हैं बल्कि टॉप स्पीड के मामले में कई पेट्रोल स्कूटर्स को भी पीछे छोड़ देते हैं. इनमें से कुछ स्कूटर तो 100 km/h से भी ज्यादा की स्पीड पकड़ सकते हैं. अगर आप भी सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं भारत के फास्ट EV स्कूटर्स कौन-कौन से हैं.
River Indie
इसका दमदार, मस्कुलर लुक और प्रैक्टिकल डिजाइन इसे सड़क पर अलग लुक देता है. परफॉर्मेंस के मामले में भी River Indie किसी से कम नहीं है. मजबूत और रग्ड डिजाइन के बावजूद यह भारत की फास्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में गिनी जाती है. कंपनी के मुताबिक, यह 90 km/h की टॉप स्पीड पकड़ सकती है. वहीं एक बार फुल चार्ज होने पर IDC के अनुसार 160 km तक की रेंज देने का दावा करती है. River Indie की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.54 लाख रुपये है.
Ather 450 Apex
Ather 450 Apex कंपनी का सबसे परफॉर्मेंस-फोकस्ड मॉडल है. इसे हल्के और मजबूत मटेरियल्स के साथ तैयार किया गया है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 km/h की टॉप स्पीड का दावा करती है. वहीं, Ather 450X की टॉप स्पीड 90 km/h है. कंपनी के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज होने पर 157 km तक की रेंज देती है. कीमत की बात करें तो Ather 450 Apex की एक्स-शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये है, जबकि Ather 450X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें: पहले स्कूटर चलाइए, फिर उसी को बना दीजिए ऑटो, Hero की ये इलेक्ट्रिक गाड़ी 500kg तक उठा सकती है वजन
TVS X
TVS Motor Company की यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने स्पोर्टी और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के लिए जानी जाती है. इसका लुक काफी एग्रेसिव है. कंपनी के मुताबिक, इसकी टॉप स्पीड 105 km/h है, जबकि एक बार फुल चार्ज करने पर यह 159 km (IDC सर्टिफाइड) तक की रेंज देने का दावा करती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.66 लाख रुपये रखी गई है.
Simple One Gen 2
यह भारतीय EV स्टार्टअप अपने परफॉर्मेंस-फोकस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की वजह से तेजी से पहचान बना रहा है. कंपनी की नई Gen 2 लाइनअप में 105 km/h तक की दावा की गई टॉप स्पीड मिलती है. वहीं, डेली यूज को ध्यान में रखते हुए इसमें एक बार फुल चार्ज करने पर 265 km तक की दावा की गई रेंज भी मिलती है. कंपनी ने नया Ultra वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी दावा की गई रेंज 400 km तक है. Simple One की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.90 लाख से शुरू होती है.
Ola S1 Pro Plus Gen 3
यह स्कूटर 130 km/h की टॉप स्पीड के साथ आता है. इतना ही नहीं, यह IDC के अनुसार 320 km तक की रेंज देने का दावा करता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 13 kW की पीक पावर मिलती है. वहीं, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी यह किसी से पीछे नहीं है. इसमें Brake-by-Wire, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, डुअल-चैनल ABS और कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी गई है.
ये भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










