Bajaj Pulsar N125 vs Honda SP 125: किस कम्यूटर बाइक की मंथली EMI है सबसे सस्ती?

Updated:
विज्ञापन

बजाज प्लसर N125 vs होंडा SP 125

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

125cc बाइक सेगमेंट में बजाज पल्सर N125 और होंडा SP 125 दो सबसे पॉपुलर ऑप्शन हैं. यदि आप इन दोनों में से कोई एक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना महत्वपूर्ण है कि आपकी मासिक EMI कितनी होगी.

विज्ञापन

वह समय अब पीछे छूट गया है जब 100-110cc बाइक भारतीय सड़कों पर सबसे ज्यादा पसंद की जाती थीं. ग्राहकों की पसंद में तेजी से बदलाव और कई तरह की टू-व्हीलर बाइक्स की उपलब्धता के साथ 125cc अब भारतीय बाजार में कई खरीदारों के लिए नई एंट्री-लेवल कैटेगरी बन गई है. खासकर युवा खरीदारों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ी है, जो डेली के इस्तेमाल में बिना किसी परेशानी के स्पोर्टी लुक और नई तकनीक वाली बाइक खरीदना चाहते हैं.

विज्ञापन

इसी वजह से कई टू-व्हीलर कंपनियों ने इस सेगमेंट में अपने मॉडल उतारे हैं. Bajaj Pulsar N125 और Honda SP 125 इस सेगमेंट की दो पॉपुलर बाइक हैं. अगर आप 125cc बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपकी शॉर्टलिस्ट में Bajaj Pulsar N125 और Honda SP 125 दोनों शामिल हैं, तो यहां जानिए इन दोनों बाइक्स पर हर महीने कितनी EMI देनी पड़ सकती है.

Bajaj Pulsar N125 vs Honda SP 125: कितनी देनी होगी EMI

Bajaj Pulsar N125 और Honda SP 125 की मंथली EMI निकालने के लिए हमने लोन की रकम को एक्स-शोरूम कीमत का 100% माना है. वहीं, ब्याज दर 9.5% और लोन चुकाने की अवधि 24 महीने रखी गई है.

Bajaj Pulsar N125 की EMI

मॉडल और वेरिएंटलोन (100% एक्स-शोरूम कीमत)ब्याज दरलोन अवधिमंथली EMI
बजाज पल्सर N125₹92,2709.5%24 महीने₹4,237
होंडा SP 125 STD₹89,7489.5%24 महीने₹4,121
होंडा SP 125 DLX₹97,3359.5%24 महीने₹4,469

इस कैलकुलेशन के मुताबिक, Bajaj Pulsar N125 की मंथली EMI ₹4,237 आती है. वहीं, Honda SP 125 की मंथली EMI चुने गए वेरिएंट के आधार पर ₹4,121 से ₹4,469 के बीच आती है.

ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar N160 vs TVS Apache RTR 160 4V: किसे खरीदने पर मंथली EMI कम देनी पड़ेगी?

EMI अलग-अलग हो सकती है

हालांकि, ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि मंथली EMI कई चीजों के आधार पर अलग हो सकती है. इसमें चुना गया वेरिएंट, डाउन पेमेंट की रकम, लिया गया लोन, ब्याज दर और लोन चुकाने की अवधि जैसी चीजें शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Hero Passion Plus Drum vs Bajaj Platina 110: डेली गांव से शहर अप-डाउन के लिए किसे खरीदें?

Bajaj Pulsar N125 vs Honda SP 125: इंजन

Bajaj Pulsar N125 में 124.58cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8,500 rpm पर 12 PS की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दूसरी ओर, Honda SP 125 में 123.94cc का 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है, जो 7,500 rpm पर 10.8 PS की पावर और 6,000 rpm पर 10.9 Nm का टॉर्क देता है. दोनों ही बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स और फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, लेकिन Pulsar N125 पावर के मामले में थोड़ी आगे है, जबकि SP 125 अपनी स्मूथ राइड और बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola