बाइक बेचने की सोच रहे हैं? इन 5 बाइक्स की सेकंड हैंड मार्केट में मिल सकती है बेहतर कीमत

Updated:
विज्ञापन

इन 5 बाइक की सबसे अच्छी रीसेल वैल्यू है.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नई बाइक खरीदते समय अक्सर लोग माइलेज, कीमत और लुक्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन रीसेल वैल्यू भूल जाते हैं. कई बाइक्स ऐसी हैं जो सेकंड हैंड मार्केट में अपनी ज्यादा कीमत नहीं गंवाती. इस लेख में ऐसी ही 5 बाइक्स के बारे में जानेंगे और जानेंगे बाइक की रीसेल वैल्यू किन चीजों पर निर्भर करती है.

विज्ञापन

नई बाइक खरीदते समय हम अक्सर लुक्स और माइलेज के चक्कर में Resale Value को भूल जाते हैं. क्या आपको पता है कि शोरूम से निकलते ही गाड़ी की कीमत 20% तक गिर जाती है?

विज्ञापन

लेकिन कुछ बाइक और स्कूटर ऐसे हैं जिनकी सेकंड हैंड मार्केट वैल्यू लंबे समय तक बनी रहती है. इससे इन्हें कुछ साल बाद बेचने पर भी बेहतर कीमत मिलने की संभावना रहती है. आइए जानते हैं वो बाइक्स कौन सी है?

बाइक की रीसेल वैल्यू क्यों जरूरी है?

बाइक खरीदने के बाद उसकी कीमत समय के साथ कम होती है. इसे Depreciation कहा जाता है.

हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि, हर बाइक की कीमत तेजी से कम हो. कुछ बाइक्स की मांग सेकंड हैंड मार्केट में भी बनी रहती है. बाइक की रिसेल रीसेल वैल्यू मुख्य तौर पर इन चीजों पर डिपेंड करती है:

  • ब्रांड की लोकप्रियता
  • मॉडल की डिमांड
  • सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता
  • माइलेज और मेंटेनेंस कॉस्ट
  • बाइक की कंडीशन
  • सर्विस हिस्ट्री और डॉक्यूमेंट्स

ये भी पढ़ें: झारखंड में JLR India की एंट्री, Ranchi में खुला पहला 3S सेंटर, Sales से लेकर Service तक मिलेगी पूरी सुविधा

किन बाइक्स पर मिलती है सबसे अच्छी रिसेल वैल्यू?

 Royal Enfield Classic 350

Classic 350 का नाम हाई रीसेल डिमांड वाली बाइक्स में अक्सर लिया जाता है. इसकी लोकप्रियता सिर्फ नए बाजार तक सीमित नहीं है. अच्छी कंडीशन वाली पुरानी Classic 350 को सेकंड हैंड मार्केट में भी खरीदार मिल जाते हैं. हालांकि, किसी बाइक की कीमत कितनी मिलेगी, यह उसकी उम्र, किलोमीटर, कंडीशन और शहर के सेकंड हैंड मार्केट पर डिपेंड करता है.

Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus देश की सबसे लोकप्रिय कम्यूटर बाइक्स में से एक है. इसकी सबसे बड़ी ताकत है कम मेंटेनेंस, अच्छी माइलेज और आसान सर्विस. यही वजह है कि नई के साथ-साथ पुरानी Splendor की भी काफी डिमांड रहती है.

छोटे शहरों और कस्बों में इसके खरीदार आसानी से मिल जाते हैं. गांवों में इसके स्पेयर पार्ट्स की आसानी से मिल जाते हैं, जिसकी वजह से इसे सेकंड हैंड खरीदारों के लिए आकर्षक माना जाता है.

Honda Activa

रीसेल वैल्यू की बात सिर्फ मोटरसाइकिलों तक सीमित नहीं है. Honda Activa लंबे समय से भारतीय स्कूटर बाजार में लोकप्रिय है. इसका इस्तेमाल परिवार के कई सदस्य कर सकते हैं, जिससे सेकंड हैंड मार्केट में इसकी मांग बनी रहती है.

पुराना Activa खरीदने वाला ग्राहक अक्सर ब्रांड भरोसे, आसान इस्तेमाल और सर्विस नेटवर्क को प्राथमिकता देता है. लेकिन पुराना स्कूटर खरीदते या बेचते समय उसकी कंडीशन और सर्विस हिस्ट्री जरूर जांचनी चाहिए.

Yamaha R15

स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में Yamaha R15 की अलग पहचान है. युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता और स्पोर्टी डिजाइन के कारण सेकंड हैंड मार्केट में भी इसकी मांग देखने को मिलती है.

हालांकि, इस्तेमाल की गई स्पोर्ट्स बाइक में कीमत तय करते समय बाइक की राइडिंग हिस्ट्री और कंडीशन बेहद जरूरी हो जाती है. अगर बाइक को ज्यादा तेज चलाया गया है या उसमें मॉडिफिकेशन किए गए हैं, तो इसका असर रीसेल कीमत पर पड़ सकता है.

Bajaj Pulsar Series

Bajaj Pulsar भारत के सबसे पहचाने जाने वाले मोटरसाइकिल नामों में से एक है. Pulsar 150 और Pulsar 220F जैसे मॉडल लंबे समय से बाजार में लोकप्रिय रहे हैं. इनके स्पेयर पार्ट्स और सर्विस आसानी से उपलब्ध होने से सेकंड हैंड खरीदारों के लिए भी यह व्यावहारिक विकल्प बनते हैं. पुरानी Pulsar की कीमत मॉडल, वर्ष, किलोमीटर और कंडीशन के हिसाब से काफी अलग हो सकती है.

बाइक बेचते समय अच्छी कीमत के लिए क्या करें?

रीसेल वैल्यू सिर्फ बाइक के मॉडल से तय नहीं होती. आपकी बाइक की हालत भी उतनी ही जरूरी है. बाइक बेचने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:

  • समय पर सर्विस कराएं.
  • सर्विस और रिपेयर के बिल संभालकर रखें.
  • बाइक के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स सुरक्षित रखें.
  • इंजन, टायर और ब्रेक की स्थिति अच्छी रखें.
  • बहुत ज्यादा आफ्टरमार्केट मॉडिफिकेशन से बचें.
  • बाइक को साफ-सुथरा और अच्छी कॉस्मेटिक कंडीशन में रखें.
  • खरीद-बिक्री के समय RC, इंश्योरेंस और PUC जैसे जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें.

सिर्फ रीसेल वैल्यू देखकर बाइक न खरीदें

रीसेल वैल्यू जरूरी है, लेकिन बाइक खरीदने का फैसला सिर्फ इसी आधार पर नहीं होना चाहिए. आपके लिए माइलेज, सेफ्टी, इस्तेमाल, सर्विस कॉस्ट और बजट भी उतने ही जरूरी हैं.

मिसाल के तौर पर रोज ऑफिस जाने वाले व्यक्ति की जरूरत स्पोर्ट्स बाइक से अलग हो सकती है. वहीं लंबी दूरी या हाईवे राइडिंग करने वाले ग्राहक की प्राथमिकताएं अलग होंगी.

ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर को रातभर चार्ज पर रखते हैं? भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है आग लगने का खतरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola