ePaper

Facebook, Twitter सहित पूरे सोशल मीडिया पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार; अश्विनी वैष्णव ने कही यह बात

Updated at : 19 Jun 2022 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
Facebook, Twitter सहित पूरे सोशल मीडिया पर नकेल कसने की तैयारी में सरकार; अश्विनी वैष्णव ने कही यह बात

Social Media Regulation: अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मोबाइल फोन पर इंटरनेट सुविधा और सोशल मीडिया मंच शक्तिशाली और परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आये हैं लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी का एहसास भी आना चाहिए.

विज्ञापन

Social Media Accountability: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सोशल मीडिया मंचों को और जवाबदेह बनाने पर देश में स्पष्ट रूप से सहमति है. उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए आवश्यक कानूनी बदलाव और नियमन लायेगी.

जिम्मेदारी का एहसास भी हो

वैष्णव ने कहा कि मोबाइल फोन पर इंटरनेट सुविधा और सोशल मीडिया मंच शक्तिशाली और परिवर्तनकारी बदलाव लेकर आये हैं लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी का एहसास भी आना चाहिए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल दुनिया को और जवाबदेह बनाने की जरूरत है.

Also Read: Social Media यूजर्स के लिए शिकायत निपटान व्यवस्था के सुझाव पर गौर करेगी सरकार

कानून में बदलाव करने पड़े, तो करेंगे

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा, कानून में जो भी बदलाव करने पड़ेंगे, हम करेंगे. मीडिया समूहों के भीतर स्व-नियमन जरूरी है. स्व-नियमन किया जाएगा लेकिन जब भी जरूरत होगी, सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने के लिए हम सभी कदम उठाऐंगे.

सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाना आवश्यक

वैष्णव कहा कि संसद के भीतर और बाहर भी, देश में इस पर सहमति है कि सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाना आवश्यक है. उन्होंने कहा, आप दुनियाभर में भी देखें तो सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने का ही रूझान है. भारत में भी ऐसा ही है और जैसा कि मैंने कहा कानूनी कदम भी उठाये जाएंगे. (इनपुट – भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola