Ashneer Grover ने WhatsApp Pay को किया ट्रोल, तो Paytm के विजय शेखर शर्मा ने ऐसे किया रिएक्ट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Nov 2022 3:08 PM
अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने ट्वीट (Tweet) कर मेटा (Meta) के डिजिटल पेमेंट्स प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप पे (WhatsApp Pay) को 'भारत में एक टेक प्रोडक्ट के रूप में सबसे बड़ी असफलता' करार दिया. उन्होंने कहा कि इसे तो पेटीएम (Paytm), फोन पे (Phonepe) और गूगल पे (GooglePay) को पीछे छोड़ देना चाहिए था.
Ashneer Grover Troll WhatsApp Pay: भारतपे (BharatPe) के कोफाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने सोशल मीडिया पर व्हाट्सऐप पे (WhatsApp Pay) को ट्रोल किया है. अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट कर मेटा के डिजिटल पेमेंट्स प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप पे को ‘भारत में एक टेक प्रोडक्ट के रूप में सबसे बड़ी असफलता’ करार दिया. वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इसे तो पेटीएम (Paytm), फोन पे (Phonepe) और गूगल पे (GooglePay) को पीछे छोड़ देना चाहिए था. अशनीर ग्रोवर ने अपने ट्वीट में पेटीएम का नाम लिया, तो कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने भी ट्वीट पर रिएक्ट किया.
WhatsApp Pay has to be the biggest failure in India as a tech product. Everyone has @WhatsApp on their phone – sending money on WA using UPI is as easy as sending pic. It should have beaten @Paytm @PhonePe @GooglePay . Country managers can’t win you markets – good riddance now !
— Ashneer Grover (@Ashneer_Grover) November 16, 2022
अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट किया कि सबके मोबाइल फोन में व्हाट्सऐप है. व्हाट्सऐप से यूपीआई के जरिये पैसा भेजना उतना ही आसान है, जितना कोई फोटो भेजना. उसे पेटीएम, फोनपे और गूगलपे को पीछे छोड़ देना चाहिए था. उन्होंने मेटा पर निशाना साधते हुए लिखा कि कंट्री मैनेजर्स आपके लिए बाजार नहीं जीत सकते. उनकी यह टिप्पणी व्हाट्सऐप इंडिया के हेड अभिजीत बोस और पेरेंट कंपनी मेटा इंडिया के डायरेक्टर पब्लिक पॉलिसी राजीव अग्रवाल के इस्तीफे के एक दिन बाद सामने आयी है. लगभग दो सप्ताह पहले मेटा इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन भी अलग हो गए थे.
Also Read: WhatsApp कंट्री हेड और Meta पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा, जानें इसके पीछे क्या है वजहप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










