ePaper

सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 विस्फोट होने की घटनाओं के बाद, नया परामर्श जारी कर सकती है डीजीसीए

Updated at : 07 Oct 2016 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 विस्फोट होने की घटनाओं के बाद, नया परामर्श जारी कर सकती है डीजीसीए

नयी दिल्ली : विमानन क्षेत्र के नियामक नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को अपने अमेरिकी समकक्ष फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) से नवीनतम जानकारी मिलने के बाद वह विमानों में सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 फोन के प्रयोग पर नया परामर्श जारी कर सकता है. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मसले पर डीजीसीए लगातार एफएए […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विमानन क्षेत्र के नियामक नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को अपने अमेरिकी समकक्ष फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) से नवीनतम जानकारी मिलने के बाद वह विमानों में सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 फोन के प्रयोग पर नया परामर्श जारी कर सकता है. डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मसले पर डीजीसीए लगातार एफएए से संपर्क बनाए हुए है और अगले हफ्ते इस संबंध में एक नया परामर्श जारी कर सकता है.

सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर से पहले बेचे गए दस लाख गैलेक्सी नोट-7 फोनों को वापस बुलाया है. उसने यह कदम उसके कुछ फोनों की बैटरी में आग लगने या विस्फोट होने की घटनाओं के बाद उठाया है. इससे पहले डीजीसीए ने गैलेक्सी नोट-7 के विमान में प्रयोग यहां तक कि बैग में ले जाने पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी थी जिसे 30 सितंबर को आंशिक तौर पर हटा लिया गया था। डीजीसीए ने 12 सितंबर को एक जनहित सूचना में इस फोन के विमान में चालू करने, चार्ज करने और बैग में ले जाने पर रोक लगा दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola