Royal Enfield Interceptor 650 ही नहीं, ये 5 बाइक्स भी हैं मिडिलवेट सेगमेंट की धाकड़ खिलाड़ी

Interceptor 650 के 5 बेहतरीन ऑपशंस / एआई जेनरेटेड इमेज
5 Best Royal Enfield Interceptor 650 Alternatives: अगर आप Interceptor 650 खरीदने की सोच रहे हैं, तो फैसला लेने से पहले इसके ऑपशंस पर भी एक बार जरूर नजर डाल लें. यहां 5 ऐसे बाइक्स ऑप्शन के बारे में बताया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस, अलग स्टाइल और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं.
Royal Enfield Interceptor 650 लंबे समय से 650cc सेगमेंट की सबसे पसंदीदा बाइक्स में से एक रही है. लेकिन अगर आपको लगता है कि इसी सेगमेंट में सिर्फ यही सबसे अच्छा ऑप्शन है, तो जरा रुकिए. आज बाजार में कई ऐसी दमदार बाइक्स मौजूद हैं, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और राइडिंग एक्सपीरियंस के मामले में Interceptor 650 को कड़ी टक्कर देती हैं. अगर बजट आपकी सबसे बड़ी चिंता नहीं है, तो ये 5 बाइक्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं.
BSA Gold Star 650
अगर आप क्लासिक ब्रिटिश स्टाइल वाली बाइक चाहते हैं, तो BSA Gold Star 650 एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 652cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जबकि Interceptor में पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. इस बाइक की खासियत इसका विंटेज डिजाइन, ऑफसेट फ्यूल कैप, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और क्लासिक हैलोजन लाइटिंग है. इसका वजन 201 किलोग्राम है, जो Interceptor (218 किलोग्राम) से हल्का है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.46 लाख रुपये है.
Royal Enfield Continental GT 650
अगर आपको Interceptor 650 का इंजन पसंद है, लेकिन ज्यादा स्पोर्टी लुक और राइडिंग एक्सपीरियंस चाहिए, तो Royal Enfield Continental GT 650 आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. यह क्लासिक कैफे रेसर स्टाइल में आती है, जिसमें लो क्लिप-ऑन हैंडलबार, रियर-सेट फुटपेग और ज्यादा स्पोर्टी राइडिंग पोजिशन मिलती है. Interceptor के मुकाबले, इसमें छोटा 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि Interceptor में 13.7 लीटर का टैंक दिया गया है. Continental GT 650 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.53 लाख रुपये है.
Royal Enfield Bear 650
अगर आपको कभी-कभार ऑफ-रोडिंग का भी शौक है, तो Royal Enfield Bear 650 बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है. इसमें वही 650cc ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है, लेकिन नए एग्जॉस्ट सेटअप की वजह से यह 56.5Nm टॉर्क जेनरेट करती है, जबकि Interceptor में 52.3Nm टॉर्क मिलता है. इसके अलावा, इसमें Showa USD फ्रंट फोर्क्स, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और ब्लॉक-पैटर्न टायर्स दिए गए हैं, जो खराब रास्तों पर बेहतर परफॉर्म करते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 3.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Moto Morini Seiemmezzo 6½
अगर आप रेट्रो लुक के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी और प्रीमियम हार्डवेयर चाहते हैं, तो Moto Morini Seiemmezzo 6½ आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 649cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 55bhp की पावर जेनरेट करता है. बाइक में एडजस्टेबल KYB सस्पेंशन, Brembo ब्रेक्स, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कम सीट हाइट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसका स्ट्रीट वर्जन 4.39 लाख रुपये और स्क्रैम्बलर वर्जन 4.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.
Kawasaki Z650RS
अगर आपका बजट ज्यादा है और आप प्रीमियम मिडिलवेट बाइक खरीदना चाहते हैं, तो Kawasaki Z650RS भी शानदार ऑप्शन है. इसमें 649cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 67.3bhp की पावर देता है. यह Interceptor 650 के 47bhp आउटपुट से काफी ज्यादा है. सिर्फ 192 किलोग्राम वजन होने की वजह से यह बाइक शहर और हाईवे दोनों जगह ज्यादा फुर्तीली महसूस होती है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.83 लाख रुपये है.
कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर रहेगी?
अगर आप क्लासिक रेट्रो रोडस्टर चाहते हैं, तो Interceptor 650 अब भी बेहतरीन ऑप्शन है. वहीं स्पोर्टी राइडिंग के लिए Continental GT 650, ऑफ-रोडिंग के लिए Bear 650, विंटेज स्टाइल के लिए BSA Gold Star 650, प्रीमियम परफॉर्मेंस के लिए Kawasaki Z650RS और मॉडर्न फीचर्स के लिए Moto Morini Seiemmezzo 6½ बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती हैं. अपनी राइडिंग जरूरत, बजट और पसंद के अनुसार सही बाइक चुनना सबसे बेहतर फैसला होगा.
यह भी पढ़ें: ₹2 लाख से कम में मिलती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स और परफॉर्मेंस में देती हैं Classic 350 को कड़ी टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










