डेली अप-डाउन के लिए Hero की ये 3 Bike हैं दमदार, एक में मिलेगा E20-E85 Fuel सपोर्ट
Hero Splendor Plus (Image: Hero Motocorp)
हीरो मोटोकॉर्प की किफायती और दमदार माइलेज वाली बाइकें भारतीय बाजारों में धूम मचा रही हैं. अगर आप भी रोजाना के सफर के लिए एक बेहतरीन बाइक खरीदना चाहते हैं, तो ये 3 विकल्प आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं. एक में E20-E85 फ्यूल सपोर्ट भी मिलेगा.
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी की बाइकों की डिमांड इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में काफी ज्यादा है. इसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि कंपनी किफायती दामों पर बढ़िया ऑप्शन देती है. रोजाना अप-डाउन करने के लिए यदि आपको भी एक हीरो की शानदार माइलेज वाली बाइक लेनी है, तो यहां हम 3 बेस्ट चॉइस बताएंगे. सूची में शामिल सभी गाड़ियों के इंजन पावर और उसकी खासियत की जानकारी भी देंगे. इसके अलावा इनकी एक्स शोरूम कीमत कितनी है, वो भी इस आर्टिकल में जानेंगे.
Hero HF Deluxe
दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में हीरो एचएफ डीलक्स आती है, जिसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 59,477 रुपए है. न्यू स्टाइलिश ग्राफिक्स, LED हैंडलैंप (इस सेगमेंट का पहला), सुपीरियर माइलेज, डिजिटल कंसोल और i3S टेक्नोलॉजी इसे खास बनाती है. डेली आने-जाने के लिए सस्ता विकल्प इससे बेहतर शायद ही मिल सकता है. इस बाइक में 97.2 सीसी का इंजन मिलता है, जो 800 rpm पर 5.9 kW मैक्स पावर और 6000 rpm पर 8.95 nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, इसका माइलेज 70 kmpl है. इसकी फ्यूल टैंक कैपिसिटी 9.1 लीटर है, जो लंबी दूरी तय करने वालों के लिए एक बेहतर ऑप्शन है.
Hero Splendor Plus
सूची में पहले नंबर पर हमने हीरो स्पलेंडर प्लस का नाम रखा है, जो आपके लिए एक बढ़िया चॉइस बन सकती है. खासतौर पर कंपनी ने इसे डेली कम्यूट के लिए ही डिजाइन किया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 77,557 रुपए से लेकर 83,214 रुपए तक है. इसका आइकॉनिक डिजाइन, सुपर माइलेज, अनमैच्ड रिलायबिलिटी और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम इसे खास बनाती है. यह बाइक E20 से लेकर E85 फ्यूल सपोर्टेड भी है. E20 फ्यूल में इसका माइलेज कंपनी 70 kmpl बताती है. इसमें 97.2 सीसी का इंजन मिलेगा, जो 5.9 kW पावर और 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा हैलोजन हैंडलैंप, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्रम ब्रेक मिलेंगे. इस गाड़ी में 5 एडजस्टेबल सस्पेंशन, साइड स्टैन्ड इंजन कट ऑफ और ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं.
Hero Passion Plus
लिस्ट में हीरो मोटोकॉर्प की तीसरी बाइक का नाम हीरो पैशन प्लस है. रोजाना ऑफिस आने-जाने या अन्य कामों के लिए आप इसे अपना चॉइस बना सकते हैं. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) प्राइस 80,328 रुपए है. बोल्ड ड्यूअल टोन ग्राफिक्स, लाजवाब माइलेज, LED प्रोजेक्टर हैंडलैंप, फुल डिजिटल मीटर और फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है, जो इसे खास बाइक बनाती है. इसमें प्लस एंड कंफर्ट सीट, ब्लूटूथ कॉल एंड एसएमएस अलर्ट, एलीगैंट क्रोम गार्निस, i3S टेक्नोलॉजी (बेहतर फ्यूल एफिसीएंशी), साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, स्पेसियस यूटिलिटी बॉक्स और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं. इसके अलावा इस बाइक में 92.7 सीसी इंजन लगा है, 5.9kW मैक्स पावर और 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी इसका माइलेज 71 kmpl क्लेम करती है.
ये भी पढ़ें: 109.7cc इंजन और 70kmpl तक माइलेज, रोजाना चलाने के लिए बेस्ट है TVS की ये बाइक, कीमत ₹58,450 से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए