1.30 लाख रुपये में लॉन्च हुई 2026 Bajaj Avenger Street 220, जानें खासियत

Updated:
विज्ञापन
2026 Bajaj Avenger Street 220

2026 Bajaj Avenger Street 220 (Photo: Bajaj Auto)

क्रूजर बाइक पसंद करने वालों के लिए Bajaj एक नया ऑप्शन लेकर आई है. नया Avenger Street 220 स्टाइल, आराम और जरूरी मॉडर्न फीचर्स का बढ़िया कॉम्बिनेशन है. इसमें 220cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है. आइए जानते हैं इस बाइक में और क्या खास देखने को मिलता है.

विज्ञापन

अगर आप क्रूजर बाइक पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल Bajaj Auto ने भारत में अपनी नई 2026 Bajaj Avenger Street 220 लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत के साथ लिस्ट किया है. फिलहाल भारतीय बाजार में Avenger सीरीज की दो ही बाइक्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. इनमें नई Avenger Street 220 के अलावा Avenger Cruise 220 भी शामिल है. Cruise 220 की कीमत 1.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. 

दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले तक Avenger लाइनअप में Avenger Street 160 भी मौजूद थी, लेकिन Bajaj ने अब इस मॉडल को बंद कर दिया है. ऐसे में अब Avenger लवर्स के पास 220cc इंजन वाली ये दो क्रूजर बाइक्स ही ऑप्शन के तौर पर बची हैं.

2026 Bajaj Avenger Street 220: इंजन

परफॉर्मेंस की बात करें तो Bajaj Avenger Street 220 में 220cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है. यही चीज आपको Avenger Cruise 220 में भी देखने को मिलता है. यह इंजन 8,500rpm पर 19bhp की पावर और 7,000rpm पर 17.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग आसान होती है और बाइक लंबी दूरी पर भी आराम से क्रूज करती है.

2026 Bajaj Avenger Street 220: फीचर्स

राइडर की सुविधा के लिए इसमें फुली डिजिटल LCD डिस्प्ले दिया गया है. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से कॉल और SMS नोटिफिकेशन सीधे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर देखे जा सकते हैं. इसके अलावा स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट, बेहतर विजिबिलिटी के लिए LED DRL और सेफ ब्रेकिंग के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट डिस्क व रियर ड्रम ब्रेक जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

2026 Bajaj Avenger Street 220: डिजाइन और कलर 

Bajaj Avenger Street 220 को ऐसे डिजाइन किया गया है कि राइडर को ज्यादा स्पोर्टी और बेहतर कंट्रोल वाला फील मिले. इसमें पहले के मुकाबले लोअर हैंडलबार दिया गया है, जिससे बैठने की पोजिशन ज्यादा कमांडिंग लगती है. Cruise 220 की तरह इसमें लंबी विंडशील्ड और पीछे बैकरेस्ट नहीं मिलता, बल्कि इसकी जगह एक छोटा स्टाइलिश वाइजर दिया गया है. बाइक पूरी तरह ब्लैक-आउट थीम के साथ आती है. वहीं, ग्राहकों के लिए इसे Ebony Black और Cocktail Wine Red जैसे दो शानदार रंगों में पेश किया गया है.

2026 Bajaj Avenger Street 220 के कंपेटिटर 

इस क्रूजर बाइक की टक्कर सीधे तौर पर Royal Enfield Meteor 350, Jawa 42 Bobber, Harley-Davidson X440 और Yezdi Roadster जैसी पॉपुलर बाइक्स से होगी.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: रॉयल एनफील्ड की कौन सी बाइक है ज्यादा दमदार? जानें पूरा फर्क

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola