ePaper

Honda Jazz का नया अवतार, 5 हजार रुपये में प्री-लॉन्‍च बुकिंग शुरू

Updated at : 10 Aug 2020 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Honda Jazz का नया अवतार, 5 हजार रुपये में प्री-लॉन्‍च बुकिंग शुरू

2020 Honda Jazz BS6 Bookings Open, 2020 Honda Jazz Bs6 Bookings, 2020 Honda Jazz, Honda Jazz: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने इसी माह आ रही नयी प्रीमियम हैचबैक मॉडल जॉज की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने सोमवार को एक वक्तव्य में कहा कि बुकिंग उसके सभी प्राधिकृत डीलरों के यहां 21,000 रुपये की पेशगी के साथ कराई जा सकती है. इसे कंपनी की वेबसासइट के ‘होंडा फ्रॉम होम' प्लेटफॉर्म पर भी बुक कराया जा सकता है जहां 5,000 रुपये की राशि देनी होगी.

विज्ञापन

2020 Honda Jazz Bs6 Bookings Open: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने इसी माह आ रही नयी प्रीमियम हैचबैक मॉडल जॉज की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने सोमवार को एक वक्तव्य में कहा कि बुकिंग उसके सभी प्राधिकृत डीलरों के यहां 21,000 रुपये की पेशगी के साथ कराई जा सकती है.

इसे कंपनी की वेबसासइट के ‘होंडा फ्रॉम होम’ प्लेटफॉर्म पर भी बुक कराया जा सकता है जहां 5,000 रुपये की राशि देनी होगी. यह कार बीएस- छह मानक के 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन की है. एचसीआईएल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक विपणन एवं बिक्री राजेश गोयल ने कहा कि इसे इसी माह के अंत तक बाजार में उतार दिया जायेगा.

उन्होंने कहा, कई वर्षों से हम देखते आ रहे हैं कि ग्राहक पेट्रोल पावरट्रेन की ओर अधिक आकर्षित हैं. इस रुझान को देखते हुये ही हमने नयी जॉज को विशेष तौर पर पेट्रोल इंजन में उतारने का फैसला किया. यह मैन्युअल और सीवीटी दोनों रूपों में उपलब्ध होगी.

Also Read: Honda City 2020 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और डिटेल्स; नयी Ciaz, Verna, Rapid को देगी टक्कर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola