17 लोगों के बैठने वाली ये गाड़ी बन जाएगी पिकनिक और शादी की जान, कीमत और फीचर्स देख हो जाएंगे फैन

Updated:
विज्ञापन
Force Urbania Features And Price

Force Urbania Features And Price

अगर आपका परिवार बड़ा है और इस वेडिंग सीजन और न्यू ईयर के लिए एक बढ़िया गाड़ी की तलाश में हैं, तो Force Urbania आपके लिए परफेक्ट है. इसमें 17 आरामदायक सीटें हैं, जिससे पूरा परिवार एक साथ बैठकर आराम से सफर कर सकता है. आइए जानते हैं इस गाड़ी के खास फीचर्स और इसकी कीमत.

विज्ञापन

Force Urbania: करीब 1 महीने के बाद नया साल आ जाएगा और न्यू ईयर पर कई लोग परिवार या दोस्तों के साथ लॉन्ग ट्रिप या पिकनिक की प्लानिंग करते हैं. लेकिन कई बार बड़ी फैमिली होने की वजह से ये प्लान बस सपना ही रह जाता है. अगर कहीं निकल भी जाते हैं तो अलग-अलग गाड़ियों में जाना पड़ता है, जिससे मजा अधूरा रह जाता है और खर्चा भी बढ़ जाता है.

ऐसे में अगर आप भी इसी परेशानी का सामना करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी गाड़ी के बारे में बताएंगे, जो इस समस्या का आसान हल है. इस गाड़ी में आप अपनी पूरी फैमिली के साथ आराम से सफर कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं Force Urbania की. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.

Force Urbania Seating Capacity

यह बड़ा यूटिलिटी व्हीकल तीन वेरिएंट्स में आता है. शॉर्ट व्हीलबेस, मीडियम व्हीलबेस और लॉन्ग व्हीलबेस. शॉर्ट व्हीलबेस का व्हीलबेस 3350 mm है और इसमें ड्राइवर को छोड़कर 10 लोग बैठ सकते हैं. मीडियम व्हीलबेस वैन का व्हीलबेस 3615 mm है और इसमें ड्राइवर को छोड़कर 13 लोग सफर कर सकते हैं. तीसरे वेरिएंट का व्हीलबेस सबसे लंबा, 4400 mm है और इसमें ड्राइवर को छोड़कर अधिकतम 17 लोग बैठ सकते हैं.

Force Urbania Engine

इंजन की बात करें तो Urbania में Mercedes से ली गई 2.6L CR ED TCIC डीजल इंजन लगी है, जो 115 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देती है.

Force Urbania Safety Features

फोर्स अर्बानिया में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें डुअल एयरबैग और कोलैप्सिबल स्टीयरिंग के साथ-साथ एडवांस ESP, ABS और EBD जैसे फीचर्स हैं. हिल होल्ड सेफ्टी और व्हीकल ट्रांसपोंडर-बेस्ड इंजन इममोबिलाइजर भी है. ये वैन रोलओवर प्रोटेक्शन के साथ आती है और इसका फ्रंट बम्पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर किसी हादसे में पैदल यात्री को चोट लगे, तो कम से कम लगे. फोर्स अर्बानिया में रिवर्स पार्किंग के लिए कैमरा और अल्ट्रासोनिक सेंसर्स का सिस्टम भी है.

Force Urbania Interior 

इंटीरियर की बात करें तो Urbania अपने सेगमेंट में सबसे बढ़िया केबिन स्पेस देती है, साथ ही इसमें नॉइज, वाइब्रेशन और रफनेस बहुत कम है. वैन में हर सीट के लिए अलग AC वेंट, रीडिंग लैंप और USB पोर्ट दिए गए हैं. सीट्स रीक्लाइन की जा सकती हैं और आरामदायक हैं, साथ ही बैठने और खड़े होने के लिए पर्याप्त ऊंचाई और चौड़ाई भी है.

Force Urbania Price

  • छोटा व्हीलबेस 10-सीटर – रु. 29.01 लाख
  • मीडियम व्हीलबेस 13-सीटर – रु. 29.11 लाख
  • लंबा व्हीलबेस 17-सीटर – रु. 31.68 लाख

यह भी पढ़ें: ठंड बढ़ते ही डीजल कार को क्यों चाहिए Extra Care? गाड़ी को फिट रखने के लिए इन 5 बातों को बिल्कुल न भूलें

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola