Mahindra XUV300 की बुकिंग शुरू, फरवरी में होगी लॉन्च

नयी दिल्ली : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को अपनी नयी कॉम्पैक्ट (छोटी) एसयूवी एक्सयूवी300 की बुकिंग शुरू होने की घोषणा की. महिंद्रा ने बयान में कहा कि एक्सयूवी300 फरवरी में पेश होगी. यह पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगी. महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिक्री एवं विपणन […]
नयी दिल्ली : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को अपनी नयी कॉम्पैक्ट (छोटी) एसयूवी एक्सयूवी300 की बुकिंग शुरू होने की घोषणा की.
महिंद्रा ने बयान में कहा कि एक्सयूवी300 फरवरी में पेश होगी. यह पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगी. महिंद्रा एंड महिंद्रा के बिक्री एवं विपणन प्रमुख विजय राम नकरा ने कहा, एक्सयूवी300 रोमांचक और काफी सारी सुविधाओं से लैस है.
यह 8 से 12 लाख रुपये (एक्स शोरूम) की एसयूवी श्रेणी में कड़ी टक्कर देगी. एक्सयूवी300 के लिए बुकिंग महिंद्रा की डीलरशिपों और आधिकारिक ब्रांड वेबसाइट पर 20,000 रुपये में की जायेगी.
महिंद्रा की एक्सयूवी300 का मुकाबला मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा, फोर्ड इकोस्पोर्ट और टाटा नेक्साॅन से होगा. कंपनी ने कहा कि नयी एसयूवी में सात एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स समेत कई सुरक्षा फीचर्स दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










