Mercedes AMG G63 लॉन्च : सवा दो करोड़ रुपये की इस कार की खूबियां हैं लाजवाब

नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने शुक्रवार को अपनी प्रीमियम एसयूवी एएमजी जी 63 का नया संस्करण बाजार में उतारा. कंपनी ने नये वाहन की कीमत 2.19 करोड़ रुपये तय की है. मर्सिडीज बेंज इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) माइकल जॉप ने बताया कि यह मॉडल चार लीटर […]
नयी दिल्ली : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने शुक्रवार को अपनी प्रीमियम एसयूवी एएमजी जी 63 का नया संस्करण बाजार में उतारा.
कंपनी ने नये वाहन की कीमत 2.19 करोड़ रुपये तय की है. मर्सिडीज बेंज इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) माइकल जॉप ने बताया कि यह मॉडल चार लीटर वी8 बिटर्बो पेट्रोल इंजन से लैस है.
नयी एसयूवी 585 हॉर्सपावर की है. उन्होंने बताया कि नयी एसयूवी महज साढ़े चार सेकेंड में 100 किलोमीटर की गति पकड़ सकती है. इसे अधिकतम 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है.
जॉप ने कहा कि एएमजी जी 63 भारतीय बाजार में इस साल उतारे जाने वाला कंपनी का 10वां वाहन है. उन्होंने आगामी त्योहारी मौसम के कंपनी के लिहाज से सकारात्मक रहने की उम्मीद जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




