NASA : अंतरिक्ष की तकनीक से बेहतर हुआ वाटर प्यूरीफायर और सेल्फी कैमरा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक इंटरैक्टिव वेबसाइट लांच की है. इसके जरिये यूजर जान सकेंगे कि कैसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसी ने लोगों के रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली चीजों, जैसे कि ‘वाटर प्यूरीफायर’ और ‘सेल्फी कैमरा’ को बेहतर बनाने में मदद की. वेबसाइट में दिखाए गये […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक इंटरैक्टिव वेबसाइट लांच की है. इसके जरिये यूजर जान सकेंगे कि कैसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाली एजेंसी ने लोगों के रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली चीजों, जैसे कि ‘वाटर प्यूरीफायर’ और ‘सेल्फी कैमरा’ को बेहतर बनाने में मदद की.

विज्ञापन

वेबसाइट में दिखाए गये उप-उत्पाद ऐसे वाणिज्यिक उत्पाद हैं, जिनमें नासा की उन तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जो मुख्य रूप से अंतरिक्ष के अध्ययन और उसे खंगालने के लिए बनाये गये थे.’

‘नासा होमएंड सिटी’ में 130 उप-उत्पाद तकनीकों को दिखाया गया है, जिन्होंने रोजाना इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं को बेहतर बनाया है.

नासा के स्पेस टेक्नोलॉजी मिशन डायरेक्टरेट के कार्यकारी एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर जिम रॉयटर ने कहा, ‘हमारी अंतरिक्ष की तकनीक पृथ्वी पर लगातार जीवन में सुधार कर रही है.’

उन्होंने कहा, ‘नासा होमएंड सिटी लोगों के लिए खोज का स्थान है, खासतौर पर छात्रों के लिए, जो इस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अंतरिक्ष की खोज से उनका क्या ताल्लुक है.’

इन उप-उत्पादों में अपोलो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विशेष तौर बनायेगये जल शोधन प्रणाली को दिखाया गया है. इसमें सिल्वर आयन तकनीक पानी को साफ करने के साथ ही इसे हल्का करती है और फिल्टरिंग यूनिट्स में बैक्टीरिया पनपने से रोकती है. इन दिनों निर्माता घरेलू प्यूरीफायर में इसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola