IND vs PAK: राहुल गांधी ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच से पहले टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2022 6:50 PM
एशिया कप 2022 में आज भारत दुबई में पाकिस्तान से भिड़ेगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एशिया कप में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं.
एशिया कप (Asia Cup 2022) में आज दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है. दोनों ही टीमें इस मैच से टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करेंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. इस मुकाबले का इंतजार हर हिंदुस्तानी को होता है. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने एशिया कप में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एशिया कप में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं. भारत रविवार को दुबई में एशिया कप के महत्वपूर्ण मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा. राहुल ने रविवार को इस मुकबाले से घंटों पहले फेसबुक पोस्ट में हिंदी में लिखा, ‘जिस मुकाबले का इंतजार हर हिंदुस्तानी को होता है, आज वो दिन आ ही गया. आज वो दिन आ ही गया. एशिया कप 2022 में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर हम सब बेहद उत्साहित हैं. टीम इंडिया को पूरे देश और मेरी तरफ से शुभकामनाएं. जी-जान लगाकर खेलेंगे और जीतेंगे.’
Also Read: IND vs PAK: बदला लेने उतरेगा भारत, 10 महीने पहले टी20 विश्व कप में मिली थी हार, जानें इस मुकाबले के मायने
शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मैच के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी थीं. एक वीडियो संदेश में उन्होंने कराची में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने की याद साझा की थी. कांग्रेस महासचिव ने यूट्यूब पर अपने पेज पर 32 सेकेंड के वीडियो में कहा था, ‘मेरे पास एक विशेष स्मृति है. कई साल पहले मैं भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए कराची गई थी. मैं उस पल को कभी नहीं भूल सकती जब भारत ने मैच जीता था. सभी नेता, चाहे वह भारतीय जनता पार्टी के हों या कांग्रेस के, सभी इतने खुश थे कि वे खुशी से उछल पड़े.’ उन्होंने कहा, ’28 अगस्त को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच है और पूरे देश, मेरे और मेरे परिवार की ओर से मैं भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देती हूं. शुभकामनाएं, जी-जान लगाकर खेलो और जीतो. (इनपुट: भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










