ePaper

Asia Cup 2022 : भारत से खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोट के कारण बाहर

Updated at : 04 Sep 2022 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2022 : भारत से खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोट के कारण बाहर

एशिया कप 2022 के सुपर चार मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान का सामना भारत से होगा. इससे पहले पाक को एक बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गये हैं. पाकिस्तान के दो मुख्य गेंदबाज पहले से ही चोटिल हैं, जिनमें शाहीन अफरीदी भी हैं.

विज्ञापन

एशिया कप (Asia Cup 2022) सुपर 4 में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. लेकिन मैच से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार (4 सितंबर 2022) को दुबई में खेला जायेगा. दोनों ही टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर टॉप 2 में जगह बनाने का प्रयास करेगी.

पिछले मैच में निभाया था अहम रोल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शाहनवाज दहानी की चोट को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि ‘वह भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले चोटिल हो गए हैं. जिसके चलते वह रविवार को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होंगे, वह बाहर हो गए हैं. हसन अली साइड स्ट्रेन की समस्या के चलते भारत के खिलाफ मैच से बाहर हुए हैं.’ पिछले मैच में जब पाकिस्तान का टॉप आर्डर भारतीय गेंदबाजों के सामने फेल रहा था तब दाहनी ने 6 गेंदों में महत्वपूर्ण 16 रन बनाए थे. शाहनवाज अंतिम ओवरों में महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं लेकिन उनके बाहर होने से पाकिस्तान को झटका लगा है.

Also Read: Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने जमकर किया अभ्यास, देखें तस्वीरें
भारत ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था

पाकिस्तान का ग्रुप मैच में भारत से करारी हार का सामना करना पड़ा था. हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर में छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलायी थी. वहीं, भारत ने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रनों से हराया था. जबकि पाकिस्तान हांगकांग को 155 रनों से हराकर शानदार वापसी की है. रविवार को जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो मुकाबला देखने लायक होगा.

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हूडा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, अक्षर पटेल

Also Read: Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान फिर होंगे आमने-सामने, देखें एशिया कप सुपर 4 का पूरा शेड्यूल
पाकिस्तान टीम 

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola