ePaper

Asia Cup 2022 Final: वानिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षे के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब

Updated at : 12 Sep 2022 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2022 Final: वानिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षे के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर जीता खिताब

Asia Cup 20022: राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता का सामना कर रहे श्रीलंका के लिये क्रिकेट के मैदान पर उसके 11 खिलाड़ी नायक बनकर उभरे. उन्होंने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर रविवार को छठी बार एशिया कप जीता और देशवासियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी. यह जीत श्रीलंका के क्रिकेट के लिये एक टॉनिक होगी.

विज्ञापन

श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को 2022 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया. भानुका राजपक्षे (71*) और वनिंदु हसरंगा (3/27) श्रीलंका के लिए रात के हीरो थे क्योंकि उन्होंने दुबई में छठा महाद्वीपीय खिताब जीता था. बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण मिलने के बाद श्रीलंका ने 20 ओवर में 170/6 का मजबूत स्कोर पोस्ट किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 147 रन पर सिमट गयी.

श्रीलंका ने बनाये 170 रन

श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता देने के बाद पाकिस्तान ने धमाकेदार शुरुआत की. नसीम शाह ने मैच के पहले ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया, लेकिन राजपक्षे ने धनंजय डी सिल्वा (28) और वानिंदु हसरंगा (36) के साथ मिलकर स्कोर को बड़ा किया. राजपक्षे ने 71 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को 170 का स्कोर पोस्ट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

Also Read: Asia Cup 2022: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बाबर आजम को अंपायर पर आया गुस्सा, बताया ‘मैं हूं कप्तान’
बाबर आजम नाकाम

पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम एक बार फिर नाकाम साबित हुए. वह 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गये. मोहम्मद रिजवान (55) ने इफ्तिखार अहमद (32) के साथ 71 रन की साझेदारी की. लेकिन हारिस रऊफ (13) को छोड़कर मोहम्मद रिजवान के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. पाकिस्तान आज पूरी तरह लाचार दिखी.

मधुशंका ले चटकाये 4 विकेट

श्रीलंका के तेज गेंदबाज प्रमोद मधुशंका ने चार ओवर में 34 रन देकर चार और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिये. हसरंगा ने 17वें ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इससे पहले मधुशंका ने बाबर आजम (पांच) और फखर जमान (0) को आउट करके पाक पर शिकंजा कस दिया था. मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंद में 55 रन बनाये जबकि इफ्तिखार अहमद ने 31 गेंद में 32 रन जोड़े. श्रीलंका ने क्षेत्ररक्षण में भी जबर्दस्त मुस्तैदी दिखाते हुए रन बचाये और अच्छे कैच लपके जबकि पाकिस्तानी क्षेत्ररक्षकों ने निराश किया.

Also Read: Asia Cup 2022: पाकिस्तानियों को कूटने वाले अफगान फैंस ने लगाये ‘भारत जिंदाबाद’ के नारे, देखें वीडियो
राजपक्षे ने बनाये 45 गेंद पर 71 रन

राजपक्षा ने 45 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 71 और वानिंदु हसरंगा ने 21 गेंद में 36 रन बनाये. दोनों ने 58 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जबकि एक समय पर श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन था. चामिका करूणारत्ने के साथ राजपक्षा ने 54 रन जोड़े और श्रीलंका को 160 के पार ले गये. पाकिस्तान के 19 वर्ष के तेज गेंदबाज शाह ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कुसल मेंडिस को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola