ePaper

Anubrata Mondal News: अणुव्रत मंडल की सलामती के लिए बोलपुर में महायज्ञ

Updated at : 15 Aug 2022 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Anubrata Mondal News: अणुव्रत मंडल की सलामती के लिए बोलपुर में महायज्ञ

Anubrata Mondal News: आयोजन से पहले ही सीबीआई ने गुरुवार (11 अगस्त 2022) को अणुव्रत मंडल को गौ तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद परिवार और तृणमूल कांग्रेस के लोग सन्न रह गये थे.

विज्ञापन

Anubrata Mondal News: गौ तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अणुव्रत मंडल की सलामती और उनके ग्रह-नक्षत्रों को शांत करने के लिए बोलपुर में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. उनके घर की छत पर महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. हालांकि, यह आयोजन गिरफ्तारी के पूर्व ही होने वाली थी.

केस्टो दा की गिरफ्तारी से सन्न रह गया था परिवार

इस दिशा में अणुव्रत के बोलपुर निचूपट्टी स्थित मकान की छत पर विशाल पंडाल निर्माण अपने अंतिम चरण में था. आयोजन से पहले ही सीबीआई ने गुरुवार (11 अगस्त 2022) को अणुव्रत मंडल को गौ तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद परिवार और तृणमूल कांग्रेस के लोग सन्न रह गये थे.

Also Read: Special Story: काली पूजा की आड़ में काला धन को सफेद करते थे अणुव्रत मंडल! 570 तोला सोना पर CBI की नजर
अणुव्रत ने बेटी से कहा- महायज्ञ होना चाहिए

अणुव्रत मंडल तथा उनकी पुत्री के बीच बाद में बातचीत हुई. अणुव्रत ने कहा कि आयोजन होना चाहिए. इसलिए अचानक जो पंडाल खुल रहे थे, फिर से उसका निर्माण होने लगा. विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि केस्टो दा के ग्रह-नक्षत्रों को शांत करने के उद्देश्य से ही महायज्ञ किया जा रहा है.

अणुव्रत मंडल की सकुशल घर वापसी के लिए आयोजन

पता चला है की मंडल परिवार अणुव्रत की सकुशल घर वापसी के लिए भी यह महायज्ञ करेगा. 15 अगस्त से ही महायज्ञ शुरू हो जायेगा. परिवार और तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महायज्ञ की तैयारी कर ली है. पार्टी नेताओं का कहना है की अणुव्रत मंडल की पुत्री सुकन्या के कहने पर महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है.

शिव और काली के भक्त हैं केस्टो दा

सूत्र बताते हैं कि केस्टो दा शिव और काली के भक्त हैं. श्रावण मास में वे भगवान शिव का महायज्ञ करते हैं. गिरफ्तारी से पूर्व महायज्ञ की तैयारी अंतिम पड़ाव पर थी, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद महायज्ञ का अनुष्ठान रद्द कर दिया गया था. तैयार पंडाल को खोल दिया गया. लेकिन, शनिवार को केस्टो दा की अपनी पुत्री सुकन्या से बातचीत हुई. इसके बाद एक बार फिर महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गयी.

अणुव्रत की सलामती के लिए महायज्ञ

सोमवार से महायज्ञ शुरू हो जायेगा. इसकी सारी तैयारी कर ली गयी है. जिले के लाभपुर के विधायक अभिजीत सिंह ने बताया की पूरे विधि-विधान के साथ सोमवार को अणुव्रत मंडल की सलामती के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसकी सारी तैयारी हो गयी है. यह महायज्ञ पारिवारिक होगा.

रिपोर्ट – मुकेश तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola