सीबीआई के बाद अनुब्रत मंडल को ईडी ने किया गिरफ्तार, सहगल की तरह दिल्ली ले जाकर हो सकती है पूछताछ
Published by : Shinki Singh Updated At : 17 Nov 2022 6:00 PM
पश्चिम बंगाल में गौ तस्करी के मामले में जेल में बंद अनुब्रत मंडल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी के जांचकर्ताओं ने बीरभूम के तृणमूल जिलाध्यक्ष को करीब पांच घंटे तक आसनसोल जेल में पूछताछ की थी.
पश्चिम बंगाल में गौ तस्करी के मामले में जेल में बंद अनुब्रत मंडल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी के जांचकर्ताओं ने बीरभूम के तृणमूल जिलाध्यक्ष को करीब पांच घंटे तक आसनसोल जेल में पूछताछ की थी. काफी लंबे समय तक चले पूछताछ के बाद ईडी ने अनुब्रत मंडल को अपनी हिरासत में ले लिया है. ऐसे कयास लगाये जा रहे है कि सहगल की तरह ही अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाकर पूछताछ की जा सकती है.
Also Read: सिलीगुड़ी पहुंचे नितिन गडकरी की बिगड़ी तबीयत, सीएम ममता ने सीपी के साथ भेजी डॉक्टरों की टीम
ईडी सूत्रों के मुताबिक तृणमूल नेता को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया . यानी अगले 24 घंटे के अंदर अनुब्रत को कोर्ट में पेश होना होगा. अगर ऐसा है तो अनुब्रत को शुक्रवार को आसनसोल की अदालत में पेश किया जाएगा या नहीं यह सवाल बना हुआ है . जांचकर्ताओं के मुताबिक अनुब्रत से गौ तस्करी में लेन-देन से जुड़े कई मामलों पर पूछताछ की गई थी. लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का ठीक से जवाब नहीं दिया. ईडी सूत्रों ने दावा किया कि अनुब्रत की ओर से सही उत्तर नहीं मिलने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
Also Read: पश्चिम बंगाल : सैंथिया में इलाका दखल को केंद्र कर तृणमूल के दो गुटों में संघर्ष, 40 से अधिक बम बरामद
ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहगल की तरह ही अनुब्रत मंडल को भी दिल्ली ले जाया जा सकता है. जहां पर अनुब्रत मंडल को सहगल के सामने बिठाकर पूछताछ की जा सकती है. गौरतलब है कि सुकन्या मंडल से भी ईडी ने दिल्ली में बुलाकर पूछताछ की थी. अब अनुब्रत मंडल ईडी के शिकंजे में फसंते नजर आ रहे हैं. कोर्ट के फैसले के बाद ही यह तय होगा कि अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाया जाएगा या फिर आसनसोल जेल में ही उनसे पूछताछ की जाएगी.
Also Read: सीबीआई का दावा 4 वर्षो में अनुब्रत मंडल और उनके परिवार के एकाउंट में करीब 17 करोड़ रुपए हुए जमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










