Coronavirus in Jharkhand : गुमला में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने जेल भेजा

two peoples spreading rumour on social media arrested in gumla district of jharkhand बसिया : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला गुमला के बसिया प्रखंड में कोरोना वायरस के संबंध में अफवाह फैलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों रामजड़ी के रहने वाले हैं. इनके नाम जितेंद्र साहू और संदीप चौधरी हैं. कई दिनों से ये दोनों व्हाट्सएप्प (WhatsApp) के जरिये कोरोना वायरस से जोड़कर गलत सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे.
बसिया : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला गुमला के बसिया प्रखंड में कोरोना वायरस के संबंध में अफवाह फैलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों रामजड़ी के रहने वाले हैं. इनके नाम जितेंद्र साहू और संदीप चौधरी हैं. कई दिनों से ये दोनों व्हाट्सएप्प (WhatsApp) के जरिये कोरोना वायरस से जोड़कर गलत सूचनाएं प्रसारित कर रहे थे.
Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: लॉकडाउन के दौरान रातू में ईंट भट्ठा पर छापा, दर्ज हुई प्राथमिकी
आखिरकार पुलिस ने पुख्ता सबूत के आधार पर सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे बसिया पुलिस को सूचना मिली कि रामजड़ी गांव में कोरोना को लेकर कुछ अफवाह फैल गयी है, जिसकी वजह से भारी संख्या में ग्रामीण एक जगह जमा हो गये हैं.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र महतो रामजड़ी गांव पहुंचे. उन्होंने देखा कि 40-50 लोग पारंपरिक हथियार के साथ चबूतरा के पास एकत्रित हैं. ये लोग काफी-शोर गुल कर रहे थे. यहीं पता चला कि आसपास के 10-12 गांवों में ऐसी ही अफवाह फैली हुई है.
Also Read: लॉकडाउन में एक लाख रुपये की रिश्वत ले कहा था शिक्षा विभाग का क्लर्क, दुमका एसीबी ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने लॉकडाउन के मद्देनजर सभी लोगों को अपने-अपने घर जाने के लिए कहा, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था. काफी समझाने-बुझाने के बाद देर रात करीब एक बजे लोग अपने-अपने घरों को गये. इस संबंध में पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, तो पता चला की संदीप चौधरी, राकेश कंसारी और एक अन्य व्यक्ति व्हाट्सएप्प पर एक संदेश भेज रहे हैं.
इसमें कहा जा रहा है कि समुदाय विशेष के कुछ लोग गांवों में घुसकर कोरोना महामारी फैला रहे हैं. इसी सूचना की वजह से लोग लॉकडाउन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए घर से बाहर निकले और इतनी संख्या में एक जगह पर जमा हो गये.
इसके आधार पर बसिया पुलिस ने दोनों युवकों सहित 40-50 अज्ञात लोगों पर धार्मिक उन्माद फैलाने, सरकारी आदेश की अवहेलना करने एवं अफवाह फैलाने के आरोप में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005, महामारी अधिनियम 1897 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
बसिया के एसडीपीओ दीपक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्तमान दौर में प्राथमिक चुनौती कोरोना जैसी महामारी से निबटने को लेकर है. ऐसे में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कुछ लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी कीमत पर ऐसी हरकतों को नजरअंदाज नहीं करेगा.
Also Read: गुमला में पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, एक महिला से की थी 50 लाख लेवी की मांग
उन्होंने यह भी दोहराया कि व्हाट्सएप्प, ट्विटर, फेसबुक, मैसेंजर समेत अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर पुलिस की पैनी निगाह है. जो भी व्यक्ति कोरोना वायरस को लेकर या किसी भी तरह की अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा या गलत सूचना प्रसारित करेगा, उसके खिलाफ कानून सख्त कार्रवाई करेगा.
उल्लेखनीय है झारखंड पुलिस लगातार लोगों को समझा रही है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रचार न करें. कोरोना वायरस से जुड़ी गलत जानकारी को शेयर न करें. बावजूद इसके रामजड़ी गांव के इन दो लोगों ने गलत संदेश प्रसारित किया. इसलिए पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर, उन्हें जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




