एमसीडी चुनाव : टिकट नहीं मिलने से नाराज 'आप' कार्यकर्ताओं ने की विधायक से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Nov 2022 7:38 AM
MCD Election : वायरल वीडियो पर भाजपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. हालांकि यादव ने टिकट बेचने के आरोपों से इनकार किया है.
MCD Election : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. चुनाव में कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) पूरा जोर लगा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप विधायक गुलाब सिंह यादव नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि टिकट वितरण के मुद्दे पर कहासुनी हो जाने पर पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की की.
मामले को लेकर पुलिस का बयान भी सामने आया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस वीडियो के संबंध में हमें जानकारी मिली है. आम आदमी पार्टी की ओर से इस घटना पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि टिकट वितरण के मुद्दे पर कहासुनी हुई जिसके फलस्वरूप कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ कथित धक्कामुक्की कर दी जिसका वीडियो वायरल है.
आगे पुलिस उपायुक्त ने बताया कि विधायक गुलाब सिंह यादव का मेडिकल परीक्षण किया गया है लेकिन कोई अंदरूनी चोट नहीं मिली. बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है. इधर, भाजपा और कांग्रेस ने इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. हालांकि यादव ने टिकट बेचने के आरोपों से इनकार किया है.
Also Read: MCD Election 2022: मैदान में 1349 उम्मीदवार, 4 दिसंबर को वोटिंग, BJP-कांग्रेस और AAP में कांटे की टक्कर
इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि हार के डर से भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पांच दिसंबर को होने वाले चरण के मतदान से एक दिन पहले दिल्ली नगर निगम चुनाव कराना सुनिश्चित किया. ऐसा इसलिए ताकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली और गुजरात के बीच चक्कर लगाते रहें. आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा के लिए एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा जबकि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










