MCD Election 2022: मैदान में 1349 उम्मीदवार, 4 दिसंबर को वोटिंग, BJP-कांग्रेस और AAP में कांटे की टक्कर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Nov 2022 9:51 PM
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कुल 67 उम्मीदवारों ने बीते दिन शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है. जिसके कारण अब मैदान में 1349 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा. जिन 67 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है उनमें 55 निर्दलीय उम्मीदवार हैं.
Delhi MCD Polls 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव के प्रचार अभियान में राजनीतिक दल जी-जान से जुड़े हैं. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी रैली और सभा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी ओर रिझाने में लगे हैं.दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को है. चुनाव में विभिन्न पार्टियों के कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 709 महिला उम्मीदवार हैं जबकि, 640 पुरुष प्रत्याशी हैं.
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए कुल 67 उम्मीदवारों ने बीते दिन शनिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है. जिसके कारण अब मैदान में 1349 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा. जिन 67 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है उनमें 55 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. बता दें, एमसीडी चुनाव के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी, वहीं मतगणना सात दिसंबर है. वोटर 250 वार्डों के लिए वोटिंग करेंगे.
A total of 1,349 candidates are in the fray in Delhi MCD elections, out of which 709 are women and 640 are men. pic.twitter.com/nkn51LO79S
— ANI (@ANI) November 20, 2022
बीजेपी ने झोंकी ताकत: दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई और बड़े नेताओं ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार किया. नड्डा समेत पार्टी नेताओं ने एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर रोड शो किया. रोड शो में असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत उत्तराखंड और हरियाणा के सीएम भी शामिल हुए.
सीएम केजरीवाल ने की यह अपील: वहीं, दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए लोगों से कहा है कि विकास कार्यों को रोकने वालों को वोट न दें. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यानी रविवार को पहाड़गंज में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में दिल्ली वालों से अपील की कि वे नगर निगम चुनाव में उन लोगों को वोट न दें जो शहर में विकास और कल्याण कार्य को रोकना चाहते हैं.
लोगों से मांगा वोट: सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभा में बोलते हुए कहा कि, हमारे कार्यकाल में हमने स्कूलों और अस्पतालों में सुधार किया, लोगों को नि:शुल्क बिजली और पानी मुहैया कराया. चौक चौराहों पर सीसीटीवी लगवाए और मोहल्ला क्लिनिक बनवाए. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दुख तब होता है जब हम साफ-सफाई में सुधार लाने के लिए कुछ नहीं कर पाए क्योंकि यह एमसीडी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली को साफ करने का हमें एक मौका दीजिए. हम नतीजे लाकर देंगे.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










