राघोपुर में जब्त दो हजार लीटर देसी शराब नष्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राघोपुर : जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम राघोपुर गंगा किनारे शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर दो शराब भट्ठी समेत लगभग दो हजार लीटर कच्ची जावा को नष्ट किया. पुलिस ने मौके पर देसी शराब तैयार करनेवाले उपकरण को भी नष्ट कर दिया. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही मौके से […]

विज्ञापन

राघोपुर : जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने सोमवार की देर शाम राघोपुर गंगा किनारे शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर दो शराब भट्ठी समेत लगभग दो हजार लीटर कच्ची जावा को नष्ट किया. पुलिस ने मौके पर देसी शराब तैयार करनेवाले उपकरण को भी नष्ट कर दिया. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही मौके से शराब कारोबारी भाग निकले.

विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर राघोपुर दियारे नदी किनारे चल रहे अवैध देसी शराब भट्ठी वालों के खिलाफ सोमवार को शाम लगभग 3 बजे से 5 बजे तक अभियान चलाकर देसी शराब की भट्ठी सहित लगभग दो हजार लीटर कच्ची जावा एवं देसी शराब बनाने वाले उपकरण को नष्ट किया गया.
तीन कार्टन विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार : राघोपुर. राघोपुर थाना की पुलिस ने रात गश्ती के दौरान मीरमपुर गांव के एक झोंपड़ी से तीन कार्टन विदेशी शराब समेत एक कारोबारी को गिरफ्तार किया.
इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि रात गश्ती के दौरान एएसआइ प्रवीण कुमार पंकज ने मीरमपुर एक झोंपड़ी से तीन कार्टन विदेशी शराब सहित मीरामपुर निवासी महेश राय को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola