ePaper

गोड्डा : 25 दिनों लापता है आरटीआइ कार्यकर्ता हराधन

Updated at : 08 Feb 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा : 25 दिनों लापता है आरटीआइ कार्यकर्ता हराधन

गोड्डा : महगामा थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता हराधन मिर्धा(48) पिछले 25 दिनों से गायब है. उसके गायब होने की सूचना पुत्र पवन तुरी ने थाने में दर्ज करायी है. पुत्र के अनुसार उसके पिता ने जिले के अधिकारियों और सफेदपोश नेताओं के बारे में इसीएल से कुछ सूचनाएं मांगी थी. सूचना […]

विज्ञापन
गोड्डा : महगामा थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता हराधन मिर्धा(48) पिछले 25 दिनों से गायब है. उसके गायब होने की सूचना पुत्र पवन तुरी ने थाने में दर्ज करायी है. पुत्र के अनुसार उसके पिता ने जिले के अधिकारियों और सफेदपोश नेताओं के बारे में इसीएल से कुछ सूचनाएं मांगी थी. सूचना मांगने के बाद यानी 24 जनवरी से ही वे अचानक गायब हो गये हैं.
सभी जगह खोजबीन किये लेकिन उनका अब तक कोई सुराग न तो घरवालों को मिला है और न ही स्थानीय पुलिस को. परिजनों ने कहा कि उन लोगों को चिंता हो रही है कि कहीं आरटीआइ की सूचना मांगे जाने के कारण उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola