ePaper

जैनामोड़ : खड़े ट्रक में इंडिगो कार ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

Updated at : 08 Feb 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
जैनामोड़ : खड़े ट्रक में इंडिगो कार ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत

जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप फोरलेन सड़क बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक परिवार के मां-बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पिता जख्मी हो गये हैं. जख्मी व्यक्ति तेनुघाट सिविल कोर्ट में लिपिक पद पर कार्यरत धीरेंद्र कुमार सिंह हैं. घटना के बाद वह बदहवास […]

विज्ञापन
जैनामोड़ : जरीडीह थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के समीप फोरलेन सड़क बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक परिवार के मां-बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं पिता जख्मी हो गये हैं. जख्मी व्यक्ति तेनुघाट सिविल कोर्ट में लिपिक पद पर कार्यरत धीरेंद्र कुमार सिंह हैं.
घटना के बाद वह बदहवास हैं. कार धीरेंद्र ही चला रहे थे. इधर तेनुघाट में घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. बताया जाता है कि टोल प्लाजा के समीप टाटा इंडिगो संख्या जेएच10एजी 5337 कार तेनुघाट की ओर से बोकारो आ रही थी. इसी दौरान सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गयी. घटना में कार पर सवार महिला रिंकी देवी तथा उसकी आठ वर्षीय बेटी सोना की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola