Prayagraj News: पुलिस हिरासत में इलाज करा रहा गैंगरेप का आरोपी अस्पताल से फरार, मचा हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2022 6:03 PM
Prayagraj News: प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (SRN) में इलाज के दौरान गैंगरेप का आरोपी दीपक पाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. अस्पताल से गैंगरेप आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
Prayagraj News: प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (SRN) में इलाज के दौरान गैंगरेप का आरोपी दीपक पाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. अस्पताल से गैंगरेप आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के साथ ही पुलिस के जवान फरार गैंगरेप आरोपी के तलाश में जुट गए हैं.
6 मार्च को गैंगरेप के आरोपी दीपक भेजा गया था नैनी जेल
जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार पाल पुत्र जगन्नाथ पाल मूल निवासी मूलनिवासी प्रतापगढ़ को 6 मार्च 2022 को सिविल लाइंस पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर नैनी जेल भेज दिया था. जेल में बंद गैंगरेप आरोपी दीपक की अचानक तबीयत खराब होने और मुंह से खून आने के बाद जेल चिकित्सक की सलाह पर उसे 18 मई 2022 को SRN हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया. जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 6 बजे बाथरूम के बहाने बाहर निकल गया. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो पुलिस के उसके फरार होने का शक हुआ.
घंटों तलाशने के बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल से फरार होने की सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी. वहीं गैंगरेप आरोपी के अस्पताल से भागने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया. इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष का कहना है कि सुबह गैंगरेप का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भाग गया है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










