प्रयागराज को मिला एक और तोहफा, अब ‘मिनी मुंबई’ इंदौर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट से करें सफर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Nov 2021 4:45 PM

विज्ञापन

एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने वाला इंदौर 12वां शहर है. नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सांसद केशरी देवी पटेल ने पहली फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचे यात्रियों का स्वागत किया.

विज्ञापन

Prayagraj Flights News: अब तीर्थों के राजा प्रयागराज से श्रद्धालु और पर्यटक सीधे मिनी मुंबई इंदौर के लिए उड़ान भर सकते हैं. प्रयागराज सीधे मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर एयर कनेक्टविटी से जुड़ गया है. एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने वाला इंदौर 12वां शहर है. नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सांसद केशरी देवी पटेल ने पहली फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचे यात्रियों का स्वागत किया.

Also Read: Prayagraj News: प्रयागराज की फ्लाइट्स बुक करने से पहले ध्यान दें, इस तारीख से बदला हवाई सफर का समय
3,100 रुपए खर्च और महज 2 घंटे में पहुंचे इंदौर

इंदौर से दोपहर 12:10 बजे फ्लाइट उड़ेगी और दोपहर 2:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. वापसी में प्रयागराज से 2:45 बजे इंदौर के लिए फ्लाइट टेकऑफ होगा. प्रयागराज से उड़ान भरकर इंदौर में विमान की लैंडिंग शाम 4:45 बजे होगी. बताया जाता है इंदौर से प्रयागराज फ्लाइट का किराया 3,100 रुपए निर्धारित है.

इंडिगो का मार्च 2022 तक का विंटर शिड्यूल…

  • भुवनेश्वर – प्रयागराज, सुबह 7.50 -10.10 बजे

  • बंगलुरू – प्रयागराज, सुबह 8.25-11.00 बजे

  • देहरादून – प्रयागराज, सुबह 8.45 -10.40 बजे

  • रायपुर – प्रयागराज, सुबह 9.25 -11.15 बजे

  • भोपाल – प्रयागराज, सुबह 10.05 -11.25 बजे

  • प्रयागराज – भुवनेश्वर, सुबह 10.50 -12.55 बजे

  • प्रयागराज – देहरादून, सुबह 11.00 -1.00 बजे

  • मुंबई – प्रयागराज, सुबह 11.10 -1.10 बजे

  • प्रयागराज – पुणे, सुबह 11.30 -1.30 बजे

  • प्रयागराज – गोरखपुर, सुबह 11.55 -12.55 बजे

  • गोरखपुर – प्रयागराज, दोपहर 1.15 – 2.20 बजे

  • पुणे-प्रयागराज, दोपहर 1.20 -3.15 बजे

  • प्रयागराज – मुंबई, दोपहर 1.40 – 3.40 बजे

  • दिल्ली – प्रयागराज, दोपहर 2.35 – 4.00 बजे

  • प्रयागराज-भोपाल, दोपहर 2.50 – 4.45 बजे

  • प्रयागराज – बंगलूरू दोपहर 3.45 – 6.15 बजे

  • प्रयागराज – दिल्ली, शाम 4.30 – 5.55 बजे

  • प्रयागराज – रायपुर, शाम 4.55 – 6.40 बजे

Also Read: Prayagraj News: प्रयागराज में विदेशी मेहमान, लोगों को लुभा रहे संगम पहुंचे साइबेरिया के पक्षी
प्रयागराज से सीधे इन शहरों के लिए भी फ्लाइट

बड़ी बात यह है कि प्रयागराज से एयर कनेक्टिविटी के जरिए इंदौर शहर के जुड़ने के बाद यात्री दूसरे शहरों के लिए भी फ्लाइट ले सकते हैं. इससे पहले संगम नगरी प्रयागराज से देहरादून, भोपाल, गोरखपुर, रायपुर, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, भुवनेश्वर, बिलासपुर के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू हो चुकी है.

(रिपोर्ट: एसके इलाहाबादी, प्रयागराज)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola